Bajra Roti : तमाम पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है बाजरा की रोटी ,खाएंगे तो रोज मांगेंगे

लखनऊ। आज के भागम-भाग भरे दौर में लोग धीरे -धीरे फिर से  मोटे अनाज की ओर वापस लौट रहे है। डॉक्टर भी  मोटेअनाज खाने के लिए प्रेरित कर रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो कई बार सार्वजनिक आयोजनों में मिलेट्स पर जोर दिया है। तो आइये  हम बात करते है। पोस्टिक बाजरे की रोटी की। जिसे लगभग सभी लोग खाना पसंद करते है। खासतौर पर बाजरे की रोटी सर्दियों के मौसम में अधिक लोकप्रिय है। भारत में इसे पर्ल मिलेट कहते हैं, जो बहुत लोकप्रिय है। ये एसेंशियल एमिनो एसिड्स और फाइबर हैं। बाजरे के आटे की रोटी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छी है।आइये जानते है की बाजरे की रोटी क्यों कहानी चाहिए।

बाजरे की रोटी से होने वाले फायदे

अंदरूनी गर्माहट देने में उपयोगी

बाजरा की गर्म तासीर के कारण इसे अक्सर सर्दियों में खाया जाता है। लोगों को इसे खाने से अंदरूनी गर्माहट मिलती है।

पोषक तत्वों से होता है, भरपूर

बाजरा में फाइबर, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, जिंक, प्रोटीन, विटामिन बी6 और अन्य पोषक तत्व होते हैं।

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायक

सर्दियों में आप थक जाते हैं। बाजरा में मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स को एनर्जी को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे आप लंबे समय तक ऊर्जावान रह सकते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

बाजरा मधुमेह के रोग के लिए अच्छा है। इसमें अन्य रिफाइंड से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic index) होता है, जो हेल्दी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकता है।विटामिन और फ़ूड सप्लीमेंट खरीदें

डाइजेशन और वेट कंट्रोल में उपयोगी

बाजरा फाइबर से भरपूर है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन मल त्याग को बढ़ाकर पाचन को बेहतर बनाता है। फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अधिक कैलोरी खाने से रोकता है, जिससे आप वजन कम कर सकते हैं।

एनीमिया को रोकने में मददगार

आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया बहुत आम है। बाजरा आपके शरीर में आयरन का स्तर बढ़ा सकता है, जिससे खून की कमी का खतरा कम हो सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम

रक्षा प्रणाली में जिंक महत्वपूर्ण है। इसलिए अपने इम्यून सिस्टम (Immune System) को बेहतर बनाने के लिए अपने आहार में बाजरे को शामिल करें। (BNE)

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Health

डायबिटीज़ में साबूदाना: खाएं या बचें? जानें ग्लाइसेमिक इंडेक्स और एक्सपर्ट राय

साबूदाना व्रत और फलाहार का एक लोकप्रिय विकल्प है। इसकी खिचड़ी, वड़ा, खीर और पापड़ लोगों को खूब पसंद आते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या डायबिटीज़ के मरीज साबूदाना खा सकते हैं। कई बार लोग इसे चावल की तरह नहीं मानते और इसका सेवन करते समय इसकी उच्च कार्बोहाइड्रेट सामग्री पर ध्यान नहीं […]

Read More
Health

महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा PCOS-PCOD, इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ा

आज के समय में महिलाओं की सेहत से जुड़ी एक बड़ी चिंता PCOS और PCOD जैसी समस्याएं बन चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बड़ी संख्या में महिलाएं इन हार्मोनल डिसऑर्डर से जूझ रही हैं, जिससे उनकी प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी पर भी असर पड़ रहा है। यह समस्या केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और […]

Read More