Gold Rate Today: गोल्ड रेट में गिरावट के बीच कहां मिल रहा सस्ता सोना? जानें बड़े ज्वैलर्स के आज के भाव

WhatsApp Image 2026 03 28 at 1.35.21 PM

Gold Rate Today:   वैश्विक बाजार में जारी हलचल का असर भारत के सोने-चांदी के बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है। खासकर मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव ने निवेशकों की रणनीति को प्रभावित किया है, जिसके चलते कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई।

सोने की कीमत में लगभग 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे यह 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में भारी गिरावट के साथ यह 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह गिरावट निवेशकों के लिए एक अवसर भी मानी जा रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय के निवेश की योजना बना रहे हैं। अगर प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड्स की बात करें तो तनिष्क में 22 कैरेट सोना 13,615 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। वहीं कल्याण ज्वैलर्स में इसकी कीमत थोड़ी कम, यानी 13,575 रुपये प्रति ग्राम है।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव का तीखा हमला: ‘कैमरे झूठ नहीं बोलते, सरकार सच बताए’

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और जोयअल्लुकास भी लगभग इसी रेंज में सोना बेच रहे हैं। इन दोनों ब्रांड्स में 22 कैरेट सोना 13,575 रुपये प्रति ग्राम और लगभग 1,35,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास उपलब्ध है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन ग्राहक अपनी पसंद और ऑफर्स के आधार पर खरीदारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। हाजिर सोना 4,416 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, जो निवेशकों के लिए संकेत है कि भविष्य में कीमतें फिर बढ़ सकती हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और वैश्विक घटनाएं सोने-चांदी के बाजार की दिशा तय करेंगी। ऐसे में बाजार पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Spread the love

Business International

महाघोटालाः फर्जी कम्पनी, फर्जी दस्तावेज, फर्जी निदेशक और पैसा ऐंठा असली

एक बोगस कम्पनी में डायरेक्टर बनाकर करोड़ों रुपये डकारे, विदेश भेजा नोएडा महाघोटाला के बाद रायपुर में पकड़े गए फर्जी कम्पनी बनाने वाले Company Fraud : साइबर फ्रॉड, बैंक फ्रॉड के बाद अब लोगों ने GST फ्रॉड और कम्पनी फ्रॉड करना शुरू कर दिया है। पहले कम्पनी बनाते हैं, उसमें लाखों की वसूली करते हैं। […]

Spread the love
Read More
India-Nepal Trade
Business Uttar Pradesh

सीमा पार व्यापार को रफ्तार डायरेक्ट नेपाल पहुंची भारतीय मालगाड़ी

India-Nepal Trade: भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार देते हुए कोलकाता बंदरगाह से चली पहली सीधी कमर्शियल मालगाड़ी नेपाल के विराटनगर स्थित ‘नेपाल कस्टम्स यार्ड’ पहुंच गई है। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भरोसा जताया है कि क्रॉस-बॉर्डर कार्गो ट्रेन सेवाएं लॉजिस्टिक्स लागत को कम […]

Spread the love
Read More
Business

भारत के शहर अब और बनेंगे HighTech, सरकार ने उतार दी बड़ी योजना, जानें कैसे शहर बनेंगे स्मार्ट

URBAN CHASLLENGE FUND के तहत 31 हजार 000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी   Urban Challenge Fund : आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अर्बन चैलेंज फंड के दिशा-निर्देश अंतिम रूप दिए जाने के महज 20 से 25 दिनों के भीतर 31 हजार 000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। […]

Spread the love
Read More