धाम में पूजा पाठ के साथ निकली शोभा यात्रा

  • लोक महोत्सव के रूप में मनी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की दूसरी वर्षगांठ
  • शंखनाद और डमरुवादन से गूंज उठा महादेव का आंगन
  • महारुद्राभिषेक, हवन पूजा व प्रसाद वितरण किया गया
  • शिव की नगरी में भगवान श्रीराम के धाम और चंद्रयान-3 की निकली झांकी

वाराणसी।  काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की दूसरी वर्षगांठ लोक महोत्सव के रूप में मनाई गई। महादेव का आंगन शंखनाद और डमरुवादन से गूंज उठा। फूलों से धाम को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मंदिर परिसर में वेद परायण, महारुद्राभिषेक और हवन पूजन के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। त्र्यम्बकेश्वर हाल में गोष्ठी हुई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राम मंदिर और चंद्रयान की झांकी भी दिखी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण और स्वर्णमंडित होने के बाद नव्य और भव्य कॉरिडोर की आभा देखने और काशी पुराधिपति को शीश नवाने के लिए भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। भक्तों की दो सालों में रिकॉर्ड लगभग 13 करोड़ से अधिक की आमद हुई है। इसमें लगभग 16 हज़ार विदेशी भक्त भी हैं।

हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रही काशी

हर-हर महादेव के उद्घोष से बुधवार को काशी गुंजायमान थी, अवसर था श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दूसरी वर्षगांठ के समारोह का। शिव की नगरी में भगवान श्रीराम का धाम देखने को मिला। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दूसरे वर्षगांठ पर शिव बारात समिति की ओर से मैदागिन से चितरंजन पार्क तक शोभायात्रा निकाली गई। समिति के संस्थापक व सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि 13 दिसम्बर काशी में लोक महोत्सव के रूप मनाया गया। धर्म के साथ विज्ञान के रूप में चंद्रयान-3,नारी सशक्तिकरण के रूप में नारी शक्ति वंदन बिल की झलक भी देखने को मिली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। काशी के संत, महात्मा रथ पर बैठ कर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

13 दिसंबर 2021 को हुआ था लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को मूर्त रूप देने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अहम भूमिका निभाई थी। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के लगभग 3 हज़ार वर्ग फुट से, लगभग 5 लाख वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में परिवर्तित होने के बाद 13 दिसम्बर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित हुई थी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दूसरी वर्षगांठ पर हुए समारोह व हवन-पूजन में शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी, श्रीकाशी विश्वनाथ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More