ख़ुशियों की सरिता बहती हों

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

दीपों की सरिता सलिल बहे,
मन में रोशनी की लहर जगे,
जलते दीपक झिलमिल तारे हों,
ख़ुशियाँ की सरिता बहती हों।

तनहाई में हिलमिल मेले हों,
मन में आनंद की आभा हो,
दीवाली की खील मिठाई हो,
ख़ुशियों की सरिता बहती हो।

प्रेम के दीपक जगमग करते हों
सपने सच होते भी दिखते हों,
मन मन्दिर के भाव मधुर हों,
ख़ुशियों की सरिता बहती हों।

दगें पटाखे खूब हो धूम धड़क्का,
खुशजोश दिवाली काकीकक्का,
बच्चे बूढ़े सभी नाचते गाते हों,
ख़ुशियों की सरिता बहती हों।

मनमीत गीत गुनगुनाते हों,
दुश्मन को गले लगाते हों,
अपने पराये सब खुश हों,
ख़ुशियों की सरिता बहती हों।

तन मन से सजनी सज जायें,
सद्भाव के भाव निखर आयें,
आदित्य दिवाली जगमग हों,
ख़ुशियों की सरिता बहती हों।

 

Litreture

ज्ञान व पैसा बहती धारा के किनारे

चरित्र की महिमा शांत स्थिर होती है आचरण जैसे भी हों अनुसरण होते हैं ज्ञान व पैसा बहती धारा के किनारे हैं एक दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं। ज्ञान देना यहाँ सब कोई चाहता है, पर ज्ञान लेना कोई नही चाहता है, वैसे ही पैसा देना कोई नहीं चाहता है, जैसे भी हो लेना […]

Read More
Litreture

अफ़साना जीने का कितना अजीब है,

हृदय के अच्छे लोग अक़्लमंद होने के बावजूद भी गच्चा खा जाते हैं, इसलिये कि वे सभी पर हृदय से अच्छा होने का विश्वास कर लेते हैं। मैने कभी नहीं सोचा,मैं प्रसिद्धि पाऊँ, आप चार दोस्त मुझे पहचानते हो, मेरे लिए बस इतना ही काफी है कि आप अच्छे से मेरी परवाह करते हो । […]

Read More
Litreture

चाचा नेहरू.. अमर रहे

  बाल दिवस पर चाचा नेहरु। बच्चों मे खो जाते थे।। हंसते गाते खेल खेलते। सबको गले लगाते थे।।१।। यूं तो भारत के पीएम थे। नई दृष्टि नव चिंतन था।। आजादी के संघर्षों मे। सत्याग्रह अपनाते थे।।२।। गांधी की विचार धारा के। चाचा नेहरू पोषक थे।। कविता : चाहत और मंज़िलें भारत के उत्थान के […]

Read More