मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश धीरूभाई अंबानी को ईमेल पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस के अनुसार अंबानी को उसी मेल में एक ‘रिमाइंडर’ मिला है, जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में 400 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने कहा कि इस बार धमकी भरे मेल में उद्योगपति को पिछली धमकियों को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

मुंबई पुलिस ने कहा, कि उद्योगपति मुकेश अंबानी को 31 अक्टूबर और एक नवंबर के बीच एक बार फिर दो धमकी भरे ईमेल मिले, जिसमें उन्हें पिछले ईमेल को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पुलिस के मुताबिक ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने पहले 400 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस और मुंबई अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

Maharastra

मुंबई के बायकुला में बहुमंजिला इमारत में लगी आग

मुंबई। मुंबई के बायकुला में गुरुवार तड़के एक 24 मंजिला ऊंची इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गयी। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना घोड़ापदेव इलाके के म्हाडा कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर तड़के 03.40 बजे हुई। अग्निशमन विभाग के एक […]

Read More
Gujarat Maharastra

गरीबी से मुक्ति वास्तविक सामाजिक न्याय : मोदी

शिरडी/अहमदनगर। गरीबी से छुटकारा पाना और सबसे गरीब परिवार को आगे बढ़ने का मौका देना ही असली सामाजिक न्याय है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी में गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब लोगों का कल्याण है। मोदी यहां महाराष्ट्र में 14,000 […]

Read More
Maharastra National

फोर्ब्स की सूची में जोय आलुक्कास भारत के सबसे अमीर ज्वेलर

महाराष्ट्र/भारत । जोय आलुक्कास समूह को यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है। कि कंपनी के चेयरमैन, जोय आलुक्कास साल 2023 की फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में लगातार पायदान चढ़ते हुए 50वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इस प्रतिष्ठित सूची में भारत के एकमात्र ज्वेलर होने के नाते जोय […]

Read More