जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

  • भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम
  • बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे सफल अभिनेता मनोज तिवारी, मेगा स्टार रवि किशन, अभिनेता दिनेश लाल यादव निरुहुआ, पॉवर स्टार पवन सिंह और गायक-अभिनेता गुंजन सिंह इस बार के लोकसभा चुनाव में अपना जलवा दिखाने के लिये बेताब हैं। गौरतलब है कि रवि किशन ने साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर यूपी के जौनपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। साल 2019 में रवि किशन ने यूपी के गोरखपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर अपनी तकदीर आजमायी और वह चुनाव जीतकर सांसद बनने में सफल रहे। रवि किशन इस बार के चुनाव में भी BJP के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

मनोज तिवारी ने वर्ष 2009 में राजनीति में प्रवेश किया। मनोज तिवारी ने वर्ष 2009 में गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ से हुआ। इस चुनाव में मनोज तिवारी पराजित हो गये। इसके बाद मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हो गये। उन्होंने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। श्री तिवारी एक बार फिर भाजपा के टिकट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर अपना जलवा दिखाने के लिये बेताब हैं।

निरहुआ ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ संसदीय सीट पर अपनी किस्मत आजमायी लेकिन उन्हें समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद निरहुआ ने ट्विटर पर लिखा था ‘ना ये देश रुकेगा… ना ये देश झुकेगा… आए तो मोदी ही’। अखिलेश यादव ने वर्ष 2022 मे उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2022 में आजमगढ़ सीट पर हुये उपचुनाव में निरहुआ ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर ली। निरहुआ आजममढ़ सीट से फिर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पूर्व भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था । भाजपा ने पवन सिंह की जगह आसनसोल से दुर्गापुर बर्धमान के सांसद एसएस आहलुवालिया को उम्मीदवार बताया है। गुजंन सिंह बिहार के नवादा संसदीय सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। (वार्ता)

 

Loksabha Ran Politics

दो टूक : देश की 19 फीसद सीटों पर हो चुके मतदान में गिरते प्रतिशत से भाजपा हलकान

लोकसभा चुनाव के शंखनाद के बाद घोषित सात चरणों के चुनाव का पहला चरण बीता कि सियासत में इन दिनों भूचाल मचा है। बात हो रही है पहले चरण के घटते मतदान की । चर्चा स्वाभाविक है क्योंकि 1०2 सीटों पर चुनाव हुआ है यानि बात करें तो 19 फीसद सीटों पर चुनाव हो गये […]

Read More
Loksabha Ran Politics Rajasthan

राजस्थान के चुनावी रण में योगी की जय जयकार

चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में योगी आदित्यनाथ ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब राजसमंद में योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसमूह को किया संबोधित  बोले योगी, पहले चरण के तूफान ने कर लिया है मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण योगी का आह्वान, ‘कांग्रेस को बना दीजिए इतिहास’ बेतहाशा गर्मी में भी यूपी के सीएम योगी […]

Read More
Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More