जागी खाकी की उम्मीदें: इस बार मिल सकती है पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात

  • शनिवार को पुलिस लाइन में होने वाले स्मृति दिवस समारोह के लिए हो रही तैयारियां

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस स्मृति दिवस परेड की तैयारियां जोरों पर है। पुलिसकर्मियों के लिए यह मौका खास है। वह इसलिए भी दीपावली से पहले उन्हें इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई उम्मीदें भी हैं और इस बार पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह वह दिन होता है, जब मुख्यमंत्री पुलिस स्मृति परेड की सलामी लेते हैं। इस दिन अधिकतर मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए कोई न कोई घोषणा भी करते हैं। 21 अक्टूबर को यह मौका होगा, जब पुलिसकर्मियों की निगाहें मुख्यमंत्री की ओर से आस से देख रही होंगी।

दरअसल पुलिसकर्मियों को मिलने वाले कई भत्ते बेहद कम हैं। मंहगाई के हिसाब से इनका आंकलन किया जाए तो यह और कम नज़र आते हैं। पौष्टिक आहार भत्ते के नाम पर सिपाही व हेड कांस्टेबल एवं दरोगा को प्रति माह मिलने वाला भत्ते को लेकर कमी महसूस कर रहे हैं।नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिसकर्मी ने बताया कि इस बार उम्मीद है कि सरकार पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी सौगात देने की घोषणा कर सकती है। पुलिसकर्मी कहते हैं कि मंहगाई के इस दौर में भत्ते की रकम कम होने से पूरा महीना चलाना संभव नहीं। बंदी के लिए भोजन के रुपए भी कम है लिहाजा इसमें बढ़ोतरी की आस भी है उन्हें कि इस बार मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के लिए कुछ सौगात जरुर देंगे।

,,, शहीदों की याद में मनाया जाता है स्मृति दिवस,,,

21 अक्टूबर 1959 में देश की उत्तरी सीमा पर शत्रु सेना से लड़ते हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले ईमान सिंह, पूरन सिंह, नुरबू लामा, बेगराज, माखनलाल, शिवनाथ, मनजीत सुबा, धरम सिंह, श्रवण दास व शेरिग नुरबू की याद में हर साल इस दिन पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More