मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण महाअभियान पर पलीता लगा रहे वन अफसर!

  • वन संरक्षक ही बन गए वनभक्षक
  • रेंजर, वन दारोगा व वन रक्षक की साठगांठ से चल रहा हरे पेड़ों पर आरा

आर के यादव

लखनऊ। योगी सरकार के वृक्षारोपण-महाअभियान-2023 पर कोई और नहीं वन विभाग के अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं। आम जनमानस को स्वच्छ वातावरण देने के लिए चलाए गए इस अभियान के दौरान ही वन विभाग के अधिकारी भू-माफियाओं से सांठगाठ करके हरे पेड़ों को कटवाने में जुटे हुए है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आम की पहचान बनाने वाले मलिहाबाद में भू-मफियाओं ने बागों में लगे सैकड़ों पेड़ों को काटकर प्लाटिंग कर डाली। कुछ ऐसा ही हाल सरोजननीनगर, मोहनलालगंज में देखने को मिल रहा है। मजे की बात यह है कि हरे पेड़ों की बेतरतीब कटान से विभाग के आला अफसर अंजान बने हुए हैं।

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने और आम जनमानस को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने मानसून सत्र में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृक्षारोपण अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया। इस निर्णय के तहत वृक्षारोपण महाअभियान-2023 चलाया गया। अभियान के तहत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस निर्देश के तहत बड़ी संख्या में पौधे रोपित भी किए गए। प्रदेश के वन राज्यमंत्री ने रोपित पौधों को संरक्षित रखने के लिए अधिकारियों को जियो टैगिंग किए जाने सरीखे तमाम निर्देश भी दिए। इन निर्देशों का अनुपालन कराना तो दूर की बात वन विभाग के अधिकारी पौधों को संरक्षित रखने के बजाए हरे पेड़ों को कटवाने में जुटे हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के मलिहाबाद, सरोजनीनगर, बख्शी का तालाब और मोहनलालगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में हरे पेड़ धड़ल्ले से काटे जा रहे है। सूत्रों का कहना है कि आम उत्पादन के लिए अंतरराष्टरीय स्तर पर ख्याती प्राप्त करने वाले मलिहाबाद में भू-माफिया वन विभाग के रेंजर (वनाधिकारी ), वन दारोगा और वनरक्षकों से साठगांठ करके प्लाटिंग के लिए आम के बाग में लगे हरे पेड़ कटवाने में जुटे हुए। इन हरे पेड़ों की कटान के एवज में वनाधिकारी भू-माफियाओं से मोटी रकम वसूल रहे है। कुछ ऐसा ही हाल मोहनलालगंज के खुजौली के आसपास, सरोजनीनगर के बंथरा से सटे कटी बगिया, भटगांव व आसपास के क्षेत्रों में भी देखा जा सकता है। जानकारों का कहना है कि बीते करीब तीन माह के अंतराल में इन क्षेत्रों में हजारों की संख्या में हरे पेड़ काटकर प्लाटिंग कर दी गई है। इन हरे पेड़ों के कटान की पुष्टिï राजस्व खसरा अभिलेखों के साथ ही सेटलाइट और गुगल मैप से आसानी से की जा सकती है। मजे की बात यह है कि विभाग के उच्च अधिकारी सब कुछ जानकर अंजान बने हुए हैं।

परमिट लेकर काटे गए होंगे हरे पेड़

राजधानी के ग्रामीण इलाकों में घड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटान के संबंध में सहायक वन संरक्षक हरिलाल से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हरे पेड़ों की कटान के लिए परमिट लिया गया होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक से 25 पेड़ तक काटने की अनुमति दी जाती है। सैकड़ों पेड़ काटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ जिम्मेदारी तय की जाएगी। उधर लखनऊ के DFO  रवि कुमार से CUG  (7839435107) नंबर पर दर्जनों बार बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। मंडल की मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह से भी कई बार प्रयास के बाद बातचीत नहीं हो पाई। इसी प्रकार DFO  के निजी सचिव सुभाष ने भी कई बार प्रयास के बाद भी फोन नहीं उठाया।

Raj Dharm UP

चाटुकार नेताओं को हटाए बगैर नहीं होगा कांग्रेस का उद्धार!

कांग्रेस हाईकमान में आए दिन किए गए प्रयोगों से बढऩे के बजाए घटा जनाधार जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा और चापलूसों को तरजीह मिलने से चौपट हुई पार्टी आरके यादव लखनऊ। कांग्रेस हाईकमान प्रदेश में खाये हृुए जनाधार को वापस लाने की कवायद में जुटा हुआ है। इसके लिए कांग्रेस आए दिन प्रयोग पर प्रयोग […]

Read More
Raj Dharm UP

मुख्यमंत्री की गोरखपुर यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र, गोरखपुर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत निर्मित भवनों एवं  इकाइयों का लोर्कापण किया। एक दिवसीय किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विकास योजनाओं के लाभार्थियों को किट प्रदान कीं तथा टै्रक्टर की […]

Read More
Raj Dharm UP

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए यूपी के 762 नगरों के विकास पर योगी सरकार का फोकस

सस्टेनिबिलिटी के थ्री पिलर्स पर स्थापित किया जा रहा विकास का योगी मॉडल मिशन टू मूवमेंट के माध्यम से हर नगर को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य लखनऊ । यूपी को अगले पांच साल में वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में जुटी योगी सरकार ने प्रदेश के सात सौ से ज्यादा नगरों को […]

Read More