ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति द्वारा शिव चरित पुराण पाठ का भव्य समापन

लखनऊ। भादो मास के प्रथम सप्ताह सत्य सनातन नारी शक्ति की संस्थापिका सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल ने ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति परिसर इन्दिरा नगर में राम चरित मानस पाठ और शिव चरित पुराण पाठ का भव्य समापन समारोह हुआ। समापन समारोह में पंच पुरोहितों द्वारा जन कल्याण की भावना से 1008 आहुतियां देकर हवन पूजन संपन्न किया। समापन समारोह में आज सुन्दरकाण्ड पाठ संग विशाल भण्डारे का आयोजन भी हुआ। यहां हजारों लोगों ने प्रभु प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सपना गोयल ने कहा कि सत्संग से वैराग्य, वैराग्य से विवेक, विवेक से स्थिर तत्त्वज्ञान और तत्त्वज्ञान से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आयु बीत जाने के बाद काम भाव नहीं रहता। पानी सूख जाने पर तालाब नहीं रहता, धन चले जाने पर परिवार नहीं रहता और तत्त्व ज्ञान होने के बाद संसार में रहते हुए भी संसार नहीं रहता। धन, शक्ति और यौवन पर गर्व मत करो, समय क्षण भर में इनको नष्ट कर देता है। इस विश्व को माया से घिरा हुआ जान कर तुम ब्रह्म पद में प्रवेश करो। किसी भी क्रांति या सामाजिक बदलाव की शुरुआत होती है लोगों को जगाने से। हम सभी सनातन धर्म प्रेमी एकत्र होकर कलयुग में हम राम नाम को  आधार मानकर चलें। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति लखनऊ सहित पूरे देश-प्रदेश और विदेश में सुन्दरकाण्ड पाठ, भजन- कीर्तन करके सनातन धर्म की अलख जगा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सनातन धर्म की महिमा को जान समझ सकें।

Central UP

क्षत्रिय संगठन हुए एकजुट

यूपी क्षत्रिय समन्वय समिति का किया गठन प्रदीप सिंह बब्बू बने संयोजक लखनऊ। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 16 क्षत्रिय संगठनों ने बैठक कर ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति’ का गठन किया। समिति का प्रदेश संयोजक सर्वसम्मति से प्रदीप सिंह बब्बू को चुना गया। प्रदेश में क्षत्रिय हितों के मुद्दों पर […]

Read More
Central UP

गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता रैली

लखनऊ।  महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज NSS इकाइयों ने स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्य प्रो. धर्म कौर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रो. कौर ने स्वच्छता पर मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान की और छात्रों को स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के […]

Read More
Central UP

निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट धंसी

मलबे में दबकर दो लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक ज़ख़्मी ए अहमद सौदागर राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर 11 में गुरुवार की देर रात अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेसमेंट की खुदाई के दौरान धंस गई। इस हादसे में काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे […]

Read More