बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित लोगों के प्रति बहुत संवेदनशील है। उन्होंने सहारनपुर पहुँच कर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का निरीक्षण किया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जायें, बाढ़ प्रभावितों की मदद में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, सरकार हरसंभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। बाढ़ पीडितो व आपदा की चपेट में आए लोगों के लिए सरकार ने राहत शिविर लगाए हैं। राहत शिविर में रह रहे लोगों के उचित खान-पान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। किसानों की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा, नुकसान का आकलन कर, उसके अनुरूप शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें मुआवजे के साथ बरसाती भी उपलब्ध करायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सावधानी बरतने के साथ दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

कांवड़ियों को सुविधा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग चार  करोड कांवड़ यात्री हरिद्वार से जल लेकर अपने अपने गंतव्यों एवं शिवालयों में जा रहे हैं, जो शिवरात्रि के दिन जल चढ़ायेंगें। कांवड़ियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सुविधाएं शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधयों एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा प्रदान की जा रही हैं। आस्था का सम्मान करने के लिए कल सहारनपुर में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में पुष्पवर्षा का कार्य चल रहा है। आस्था के सम्मान के साथ हर नागरिक की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

Raj Dharm UP

मोदी की काशी यात्रा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री पिछले कुछ दिनों में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए। चंद्रयान की सफ़लता ने भारत का गौरव बढ़ाया। चंद्रमा पर शिव-शक्ति और तिरंगा नामकरण किया गया। अध्यक्ष के रूप में भारत ने जी 20 का अभूत पूर्व शिखर सम्मेलन आयोजित किया। पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और विरासत […]

Read More
Raj Dharm UP

मोदी ने वाराणसी में किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगभग 451 करोड़ रूपये की लागत वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर,सचिन तेंदुलकर,कपिल देव, गुंडप्पा विश्वनाथ,BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी,सचिव जय शाह और राजीव शुक्ला समेत भारतीय क्रिकेट की कई जानी […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पुस्तकों से मिली एकाग्रता देती है लक्ष्य साधने की प्रेरणा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ । पुस्तकें गुरु की तरह हैं। पुस्तकें अच्छा रास्ता दिखाती हैं, ज्ञान देती हैं। मन एकाग्र करती हैं। नकारात्मक विचारों से सकारात्मक विचारों की ओर ले जाती हैं। मन एकाग्र हो तो हम लक्ष्य साध सकते हैं और पुस्तकों से मिली यही एकाग्रता हमें लक्ष्य साधने की प्रेरणा मिलती है।  उक्त उद्गार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश […]

Read More