कश्मीर के शंकराचार्य ने ‘ ब्रह्मसागर विशिष्ट प्रतिभा सम्मान’ से नवचयनित अधिकारियों को किया सम्मानित

लखनऊ। अभी हाल ही में भारतीय सिविल सेवा और प्रांतीय सिविल सेवा में उत्तीर्ण देश के होनहार नव चयनित 33 ब्राह्मण प्रशासनिक अधिकारियों (IAS, IPS और PCS एवं अन्य संवर्ग ) को उनका मनोबल बढाने के उद्देश्य से यहां लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रीमद्जगद्गुरु शंकराचार्य अनंतश्री विभूषित अमृतानंद देवतीर्थ, शारदा सर्वग्य पीठम, श्रीनगर कश्मीर द्वारा आशीर्वचन, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर ‘ब्रह्मसागर विशिष्ट प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया, इसके अलावा ब्रह्मसागर के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, ब्रह्मसागर सन्देश नामक स्मारिका के लेखक गणों एवं सहयोगियों को भी ‘ब्रह्मसागर विशिष्ट प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। संतों ने अपने अपने उद्बोधन में सम्मानित विभूतियों को कर्त्तव्य निष्ठा का पालन करते हुए देश को एक समृद्ध, और आत्मनिर्भर भारत बनाने में सक्रिय सहयोग देने की सीख के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा ब्रह्मसागर द्वारा किये जा रहे ऐसे अभिनव प्रयासों की की सराहना करते हुए अपना सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया।

सम्मान पाने वाले भारतीय सिविल सेवा और प्रांतीय सिविल सेवा में नव चयनित प्रशासनिक अधिकारियों के नाम हैं, स्मृति मिश्रा, कुश मिश्र, अक्षिता निधि, कृतिका मिश्र, सूरज तिवारी, चैतन्य अवस्थी, नारायण उपाध्याय, अमृतेश शुक्ला, सिद्धार्थ के मिश्र (9 भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी), ऐश्वर्या दुबे, प्रतीक्षा पाण्डेय, कुमार गौरव, संदीप कुमार तिवारी, अनुपम तिवारी, आकांक्षा दीक्षित, विजय कुमार शुक्ल (7 PCS), अमित पाठक, कृष्णकान्त त्रिपाठी, हेमंत, मयंक त्रिपाठी, पुनीत मिश्र, शशांक शेखर त्रिपाठी, भूपेश कुमार पाण्डेय, अनिरुद्ध पांडेय, कौस्तुभ त्रिपाठी, तेजस त्रिपाठी, आनंद कुमार शुक्ल, प्रियम राजशेखर पांडेय, नितिश कुमार तिवारी, राज भूषण पांडेय, विवेक कुमार तिवारी (15 पुलिस उपाधीक्षक) और विवेक कुमार पांडेय, आकाश पांडेय, (2 कोषाधिकारी) ब्रह्मसागर परिवार ने अपने संरक्षकों, स्मारिका संपादन में सहयोग देने वाले लेखकों सहित अपने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी शंकराचार्य अमृतानंद देवतीर्थ, कश्मीर द्वारा ‘ ब्रह्मसागर विशिष्ट प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में नागेश्वर नाथ उपाध्याय, पूर्व आईएएस कैप्टन संतोष कुमार द्विवेदी, पूर्व आईएएस चन्द्रिका प्रसाद तिवारी, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, दयाशंकर पांडेय, कृष्णानंद चौबे, देश के जानेमाने कवि वेद्वृत बाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार शाश्वत तिवारी, समाजसेवी प्रमिल द्विवेदी, ओम प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. सुषमा मिश्रा, अभिषेक मिश्र, उमाशंकर दुबे, ब्रजेश चन्द्र मिश्र, माला द्विवेदी, रेखा त्रिपाठी और बृजेश मिश्र आदि सहित कई अन्य सदस्य सम्मानित हुए।

यह सम्मान समारोह गोमती नगर में स्थित एक होटल में आयोजित किया गया था, देश की विशिष्ट प्रतिभाओं को अपना आशीर्वाद देने के लिए देश प्रदेश के अनेक अंचलों से पधारे संतो एवं प्रबुद्धजनों, जिनमे से प्रमुख रूप से शंकराचार्य अमृतानंद देवतीर्थ, कश्मीर, श्री श्री १००८ जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर महाराज, अयोध्या, ब्रह्मचारी आचार्य स्वामी कौशिक चैतन्य महाराज चिन्मय मिशन, लखनऊ, महंत कृष्णाचारी महाराज, पीठाधीश्वर बड़ा मंदिर, खैराबाद, सीतापुर, ज्योतिषाचार्य राकेश तिवारी, महंत संकटमोचन हनुमान मंदिर, अयोध्या, नागेश्वर नाथ उपाध्याय, सेवा निवृत्त IAS एवं संरक्षक ब्रह्मसागर, महेश चन्द द्विवेदी IPS, पूर्व DGP एवं संरक्षक ब्रह्मसागर, कैप्टन संतोष कुमार द्विवेदी, सेवा निवृत्त IAS, संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मसागर। कार्यक्रम की शुरुवात बटुकों द्वारा स्वस्ति वाचन और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या से पधारे स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर और अध्यक्षता कश्मीर शरदापीठ के शंकराचार्य अमृतानंद देवतीर्थ ने की। अतिथियों का स्वागत संबोधन कैप्टन संतोष कुमार द्विवेदी ने किया। इस भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात उद्घोषिका अनीता सहगल ने किया,कार्यक्रम में पधारे महानुभावों का धन्यवाद् ज्ञापन पूर्व आईएएस चन्द्रिका प्रसाद तिवारी ने किया।

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More