विदेशों में उत्साह के साथ मनाया गया 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय दूतावास ने आयोजित किये कार्यक्रम

शाश्वत तिवारी


भारत को योग का जनक माना जाता है। शरीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए योग बेहद लाभकारी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत ही नहीं पुरे विश्व ने योगाभ्यास किया। 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व किया। पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी, नेपाल पर्यटन बोर्ड और पतंजलि योगपीठ नेपाल के सहयोग से काठमांडू में भारतीय दूतावास ने पोखरा में नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। नेपाल के पर्यटन मंत्री सुदन किराती और धन राज आचार्य सहित एक हजार से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया। लंदन में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सेंट्रल लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में योग किया। यह कार्यक्रम यूके में भारतीय उच्चायोग और लंदन के मेयर द्वारा आयोजित किया गया। ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने भी सेंट्रल लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में लोगों के साथ योग किया।

जापान में ICCR (विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, टोक्यो) द्वारा योग​ दिवस की तैयारियां की गयीं। सुकीजी होंगवानजी मंदिर में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के मौके पर सुबह 7-8 बजे तक लोग एकत्र हुए और योग दिवस मनाया गया। भारत के दूतावास के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने टोक्यो में योग करते और ‘ओम’ का जाप करते हुए लोगों का वीडियो ट्वीट किया। कुवैत में भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लोगों द्वारा योग करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया गया। इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों, उत्साही लोगों, राजनयिक कोर के सदस्यों, कुवैत के लोगों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी भाग लिया।

मस्कट में भारत के दूतावास ने नेशनल ट्रैवल ऑपरेटर और ओमरान ग्रुप की सहायक कंपनी विजिट ओमान के सहयोग से संयुक्त रूप से “सोलफुल योगा-सेरेन ओमान” शीर्षक से एक लघु वीडियो जारी किया। यह अभूतपूर्व पहल पहली बार चिह्नित करती है कि भारत और ओमान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक माध्यम के रूप में योग का उपयोग कर रहे हैं और ओमानी नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों दोनों के लिए योग के सद्भाव का संदेश फैला रहे हैं। 27 सितंबर 2014 में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में इसका प्रस्ताव रखा। उन्होंने पूरी दुनिया से योग दिवस को मनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पास कर दिया। महज तीन माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान किया। इसके बाद से अगले वर्ष 2015 में पहली बार विश्व ने योग दिवस मनाया गया।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More