कविता : योगी होजा

डॉ ऋषि कुमार/मणि त्रिपाठी
डॉ ऋषि कुमार/मणि त्रिपाठी

कहा श्रीकृष्ण ने अर्जुन से,
योगी होजा।
चौंक पड़े वार्ष्णेय,योगी और मैं?
अपने ही बहनोई को बना रहे योगी??
हां अर्जुन!

होगी दुख से निवृत्ति।
नहीं पडेगा दुख सुख का असर।
नहीं बंधेगा कर्म बंधन में।
मिलेगा सत्य,चेतन और आनंद।
जानेगा दुनियां का सच ।

न होगा तनाव और न होगी कर्मफलासक्ति।।
करेगा कर्म ,फिर भी न होगा अहंकार।
दूर होंगे सब विकार।।
बोला अर्जुन- पहनना होगा भगवा?
मुंड़ाना योगा सिर??
रहना होगा जंगल में?
फाड़ने होंगे कान,पहनना होगा कुंडल??
नहीं रे!

ऐसा कुछ नहीं।
सभी के लिए है जरुरी।
आसन से बनेगा स्वस्थ,
यम -नियम से दूर होगी वासना।
प्राणायाम से जीतेगा मन।
होगी आंतरिक उपासना।।
भटकते मन को करेगा वश में।
मन को बुद्धि में,
बुद्धि को आत्मा में।

आत्मा से परमात्मा में
होगा प्रवेश।
बनेगी सम्यक अवधारणा।
मन का होगा निरसन।
मिलेंगे सच्चिदानंद घन।।
रहेगा सदा तेरा,
आनंद मय जीवन।।
यही है सहज साधना,
मानव जीवन का लक्ष्य,
सहज योगी होजाना।

Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More
Litreture

जल की एक बूंद

जल की एक बूंद करती है सृजन रचती है विश्व को । जल की एक बूंद बनती वंश लोचन सीप मे मोती गजमुक्ता चमकाती आनन । जल की एक बूंद करती है प्राणदान बनती चरणामृत विष्णु पदनख की सुरसरिता पालती विश्व को। जल की एक बूंद ऋषियों का अस्त्र थी नयनो की भाषा बच्चों की […]

Read More
Litreture

नारायण जो हर पल रचते नई कहानी

है अनंत आकाश हमारा घर आंगन. मै चिडिया बन उड़ता रहा गगन में सब दिन| अपने तो मिल सके नहीं पूरे जीवन भर, मै सपने मे सबको अपना मान चुका था ||1|| टूट गया भ्रम जब देखी मैने सच्चाई यहां कागजी नावें चलती हर दरिया में | कश्ती कब पानी मे डूबी समझ न पाया, […]

Read More