मिस्र के लाल सागर में नौका में आग लगने बाद से तीन ब्रिटिश पर्यटक लापता

काहिरा। मिस्र के लाल सागर रिसॉर्ट शहर मार्सा आलम के निकट तट पर 27 लोगों को लेकर जा रही नौका में रविवार सुबह आग लगने के बाद से तीन ब्रिटिश पर्यटक लापता हो गये। लाल सागर प्रशासन ने यहां जारी बयान में बताया कि नाव में सवार 15 में से 12 ब्रिटिश पर्यटकों, 10 मिस्र के चालक दल के सदस्यों और दो मिस्र के टूर गाइड के साथ, एक अन्य को बचा लिया गया है जबकि तीन लापता लोगों की तलाश की जा जारी है।

बयान में बताया गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार नाव के इंजन कक्ष में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की गई हैं। लाल सागर प्रशासन के महासचिव मोहम्मद बेंडरी ने बताया कि यह दुर्घटना मार्सा आलम से करीब 25 किलोमीटर उत्तर में एलफिन्स्टन क्षेत्र के तट पर हुई। बयान में बताया गया है कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More