मन, मस्तिष्क और तन निर्मल हों,

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

आशीर्वाद बडों का मिल जायें,
शुभकामना छोटों से मिल जायें,
भाई भाई को यही देना सुंदर हैं,
भाईचारा भी अच्छे से निभ जाये।

यद्यपि बड़ा भाई आदित्य कविता में,
जीवन दर्शन की मौलिकता रचता है,
कामना यही है कि आजीवन यूँ ही,
कवितायें वह निर्मित करता जाए।

यूँ ही अपनी रचनाओं के जरिये,
वो सुखद अमृतवर्षा करता जाये,
अमृत आनन्द का प्याला पीकर,
जीवन आनंद अनुभूति किये जायें।

भाई भाई के मध्य यही सबसे बड़ी
देन है ऐसे ही हौसला अफ़जाई हो,
लेखन हेतु कुछ भाव मिलते जायँ,
और कल्पना सोच आगे बढ़ती जाये।

यही सोच, समझ और कल्पनायें
उपलब्धियाँ सामने आती जायें,
विचारों से तालमेल होता जाये, रचनात्मकता आगे बढती जाये।

माँ सरस्वती का वास सदा यूँ ही
मन के मंदिर में हो, जिह्वा में हो,
वागदा से यही विनय है जीवन में
कभी न शब्द अपशब्द हमारा हो।

आदित्य कथनी व करनी एक हों,
मनसा, वाचा और कर्मणा सम हों,
सज्जनता सरलता हमेशा बनी रहे,
मन, मस्तिष्क और तन निर्मल हों।

 

Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More
Litreture

जल की एक बूंद

जल की एक बूंद करती है सृजन रचती है विश्व को । जल की एक बूंद बनती वंश लोचन सीप मे मोती गजमुक्ता चमकाती आनन । जल की एक बूंद करती है प्राणदान बनती चरणामृत विष्णु पदनख की सुरसरिता पालती विश्व को। जल की एक बूंद ऋषियों का अस्त्र थी नयनो की भाषा बच्चों की […]

Read More
Litreture

नारायण जो हर पल रचते नई कहानी

है अनंत आकाश हमारा घर आंगन. मै चिडिया बन उड़ता रहा गगन में सब दिन| अपने तो मिल सके नहीं पूरे जीवन भर, मै सपने मे सबको अपना मान चुका था ||1|| टूट गया भ्रम जब देखी मैने सच्चाई यहां कागजी नावें चलती हर दरिया में | कश्ती कब पानी मे डूबी समझ न पाया, […]

Read More