गहरी नींद में सोया था परिवार, घर में लगी आग से छह लोग जिंदा जले

तेलंगाना। तेलंगाना के मंचेरियल जिले में घर में सो रहे एक परिवार के छह लोगों की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात एक परिवार अपने घर में सोया था, तभी अचानक घर में आग लग गई। गहरी नींद होने की वजह से घरवालों को कुछ पता नहीं चला और जब आंख खुली तो चीख-पुकार की आवाज आ रही थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे और इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इन सबकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। यह आग इतनी भीषण थी कि घर मलबे में तब्दील हो गया है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रात होने की वजह से जब तक आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ते तब तक छह लोगों की जान जा चुकी थी। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने दमकल सेवा को इसकी सूचना दी और तब जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
National

दुनिया मानती है, आज का भारत आतंकवाद से अलग तरीके से निपटता है: जयशंकर

नई दिल्ली। दुनिया मानती है कि आज का भारत आतंकवाद से बहुत अलग तरीके से निपटता है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां हंसराज कॉलेज में आयोजित ‘विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा भारत की छवि मित्रवत, लेकिन निष्पक्ष है, अगर आप आतंकवाद जैसी चुनौती को देखें, तो […]

Read More
National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More