विकास पर BJP का विश्वास

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP ने विकास और विचार को प्रमुख मुद्दा बनाया। इन्हीं मुद्दों के बल पर तीन दशकों से BJP को वहाँ सफ़लता मिल रही है। नरेन्द्र मोदी,अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह आदि ने चुनावी सभाओं में इन्हीं मुद्दों को उठाया।BJP नेताओं ने परम्परागत वैचारिक मुद्दों के साथ ही विकास और सुशासन के विषय उठाए। यह दिखाने का प्रयास किया गया कि BJP अन्य पार्टियों से अलग है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आदि सभी दूसरे पाले में एक साथ है। इन सभी दलों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। बेहिसाब झूठे वादों के द्वारा ये लोग मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करते है। लेकिन इनकी असलियत अब सामने आ चुकी है।

गुजरात में BJP पूरी तरह औरों से अलग दिखाई दे रही है। उसके मुद्दे भी अलग है। इसमें विकास और सुशासन की प्रबल दावेदारी है। तीन दशकों तक BJP ने यहां विकास के मॉडल पर ही जनता का विश्वास कायम रखा है। रक्षामंत्री ने कहा कि गुजरात में BJP समान नागरिक संहिता पर अडिग है। BJP के अस्तित्व में आने के बाद से ही समान नागरिक संहिता, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना हमारा एजेंडा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गुजरात में आए दिन दंगे होते थे। आतंकी गतिविधियां हुईं। इन आतंकी गतिविधियों को पालने का काम कांग्रेस कर रही थी। आज आतंकवादी या उनके नेता गुजरात या देश की ओर आंख उठाने की भी हिम्मत नहीं करते। पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेना संसद का संकल्प है।

वहां के लोग पाकिस्तान के खिलाफ हैं। गुजरात चुनाव में  BJP रिकॉर्ड मतों के साथ जीत हासिल करेगी। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान को अत्यंत निंदनीय बताया। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना रावण से करने पर कांग्रेस की आलोचना की। वस्तुतः कांग्रेस अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही है। स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग करना अनुचित है। जिस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री के लिए किया है वह उनकी मानसिकता ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस की मानसिकता का परिणाम है। कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ने जो कहा, वह किया होता तो भारत आज दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश होता। BJP जो कहती है। वह करती है, इसीलिए देश की जनता BJP पर भरोसा करती है।

BJP ने ध्रुवीकरण की राजनीति न कभी की है और न करेगी। नरेन्द्र मोदी ने विकास और विकास पर ज़न संवाद किया। उन्होंने आदिवासी समाज और उनके विस्तार वाले क्षेत्रों में किए गए कामों को भी गिनाया। देश की प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। कांग्रेस ने आदिवासी का सम्मान नहीं किया, लेकिन उन्होंने आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत गोविंद गुरु आदि के सम्मान के लिए काम किए। बिरसा मुंडा की जयंती पर देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप मनाने का निर्णय किया।  अंग्रेज के जमाने से आदिवासियों को वन में बांस की खेती करने से रोका जाता था।

उन्होंने इस कानून को खत्म कराया, जिससे आदिवासी वनों में बांस की खेती कर आय अर्जित करने में सफल हुए हैं। सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में जनधन के साथ ही वन धन अकाउंट खुलवाए। इससे जंगलें में पैदा होने वाली 90 चीजों को सरकार अधिकतम मूल्य देकर खरीदती है। कांग्रेस के लोग ठेकेदारी करते थे, BJP के लोग सेवा करते हैं। BJP का संकल्प पत्र व्यापक और सर्वस्पर्शी है, जो गुजरात को विकसित होने की दिशा में आगे लेकर बढ़ता दिखाई दे रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि संकल्प पत्र इतना स्पष्ट है कि इससे BJP और भी अधिक मतों से जीतने जा रही है। मोदी ने कहा कि 75 साल तक कांग्रेस को यह नहीं सुझा कि डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी देश की मातृभाषा में होनी चाहिए। उन्होंने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों को दौड़ाना शुरू किया है, वहीं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बंद कराया है।

पहले सरकार तय करती थी कि लोगों का घर कैसा होना चाहिए, लेकिन अब जिसे घर में रहना है, वह तय करता है कि उसका घर कैसा होगा। मोदी ने बताया कि अब तक देश में इस योजना के तहत 3 करोड़ घर बन गए, जो फुटपाथ और झोपड़ी में रहते थे, उनका घर बना है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 10 लाख पक्के मकान बन गया। 7 लाख लोगों ने दिवाली अपने घर में मनाई। आदिवासी पट्टे में 10 हजार घर बन गए।

कोरोना महामारी पर मोदी ने कहा कि इतने बड़े देश में इतनी बड़ी महामारी आई। उन्होंने गरीब के घर का चूल्हा नहीं बुझने दिया। कोई बच्चा भूखा नहीं सोए यह चिंता की। तीन साल से 80 करेाड़ लोगों को मुफ्त अनाज पहुंचाया गया। भरुच में साढ़े आठ लोगों के घर में चूल्हा नहीं बुझने दिया। इसके बाद वैक्सीन की व्यवस्था की और लोगों की जिन्दगी बचाई। BJP सरकार ने एक साथ पूरे देश में वैक्सीन पहुंचाई। दुनिया बदल रही है, लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ अब मोबाइल चाहिए। इसलिए केन्द्र सरकार डिजिटल इंडिया के मिशन को लेकर चला है। इसका उद्देश्य सभी को डिजिटल माध्यम में सशक्त बनाना है। भारत में मोबाइल डाटा दुनिया के देशों से सस्ता है। इसके कारण लोगों को बड़ी मात्रा में रोजगार मिल रहे हैं। देश में चार लाख कॉमन सेंटर इसका उदाहरण है।  मोबाइल का उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में होने लगा है, लोग मोबाइल के जरिए शहरों के बड़े चिकित्सकों से घर बैठे इलाज करा रहे हैं। मोदी ने कहा कि अब तो 5जी आ गया है। 4G और 5G  का अंतर एक साइकिल तो दूसरा विमान के समान है।

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More