जम्मू-कश्मीर से BJP को बाहर करने के लिए युवा चुनाव में भाग लें: महबूबा

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू कश्मीर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बाहर करने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं से भाग लेने का आह्वान किया। महबूबा ने यहां शेरे कश्मीर पार्क में आयोजित एक युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाओं से भविष्य में BJP को विधानसभा एवं निकाय चुनावों में उखाड़ फेंकने के लिए अपने वोट को हथियार के रुप में इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अगर आप लड़ना चाहते है तो पंचायत, स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनावों में आपके हाथ में वोट का हथियार है ताकत आपके हाथ में हे और इसे छोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा,कि यह BJP का भारत नहीं है और हम इसे BJP का भारत नहीं बनने देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,कि भारत BJP नहीं है। जिस भारत में हम शामिल हुए वह जवाहरलाल नेहरू का भारत है, गांधी का भारत है, मौलाना अबुल कलाम आजाद का भारत है, यह राहुल गांधी का भारत है जो हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए देश की यात्रा कर रहे हैं।

उन्होंने 2019 में धारा 370 को खत्म करने के लिए फिर से BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं अल्लाह की कसम खाती हूँ कि पांच अगस्त को BJP ने हमसे जो कुछ भी छीन लिया वह ब्याज सहित वापस लाया जाएगा। PDP अध्यक्ष ने आरोप लगाया,कि बंदूकधारियों द्वारा लोग मारे जा रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ (सुरक्षा बल) ‘हाइब्रिड’ उग्रवादियों के नाम पर युवाओं को मार रही है। यह अब एक दैनिक दिनचर्या बन गई है। (वार्ता)

National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
National

दुनिया मानती है, आज का भारत आतंकवाद से अलग तरीके से निपटता है: जयशंकर

नई दिल्ली। दुनिया मानती है कि आज का भारत आतंकवाद से बहुत अलग तरीके से निपटता है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां हंसराज कॉलेज में आयोजित ‘विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा भारत की छवि मित्रवत, लेकिन निष्पक्ष है, अगर आप आतंकवाद जैसी चुनौती को देखें, तो […]

Read More
National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More