प्रेशर छात्राओं की मस्ती के बीच चुनी गई मिस AP सेन

लखनऊ। AP  सेन कॉलेज में फ्रेशर्स छात्र-छात्राओं की फ्रेशर प्रोग्राम और छात्राओं का बैच अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की कला देख पंडाल में तालियां गूंज उठा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह व महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह का प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव और वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने स्वागत किया। प्राचार्य, वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री शिवानी दुबे और डॉ.श्यामली दुबे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती का पुष्प और दीप प्रज्वलित कर के किया गया। पूजा प्रजापति, गरिमा, सोनी ने मां सरस्ती शारदे पर नृत्य प्रस्तुत किया।

डॉ.रश्मि श्रीवास्तव और डॉ.माधुरी यादव के निर्देशन में चयनित छात्राओं अध्यक्ष गजाला तबस्सुम, उपाध्यक्ष साधना मौर्य, सचिव शालिनी सिंह, कोषाध्यक्ष आराध्या तिवारी सहित कृति, पूजा, श्वेता, जान्हवी, सत्यमा, फिरदौस, दिव्यांशी, दीक्षा और विशाखा को  राजेश्वर और  लक्ष्मी सिंह ने बैज पहनाकर छात्राओं को आशीर्वाद और आगे बढ़ने के लिए उत्साहवर्धन किया। पहाड़ी नृत्य गांव की गोरी में छात्रा शशि ने समा बांध दिया। रोचक तरीके से रैंप वॉक आयोजित किया गया। निर्णायक मंडल डॉ.निधि सिद्धार्थ, डॉ.उषा पाठक, डॉ. श्वेता तिवारी ने प्रियंका शर्मा को मिस एपी सेन चुना। प्रथम रनरअप नेहा और द्वितीय रनर अप तायबा खातून रही।

प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों को क्राउन पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। नृत्य के रंगमय कार्यक्रम में अवध नृत्य पर कीर्ति, पूजा, बबीता, सोनी, आरती के नृत्य पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मिम्स पैरोडी नृत्य पर खतीजा, दिव्यांशी और कोमल ने खूब धमाल मचाया।

झुमका गिरा दे पर शालिनी के नृत्य ने समा बांध दिया। गुजरात के गरबा नृत्य ‘ गरबे की रात’ पर गरिमा, सोनी और पूजा ने डांडिया की मस्ती भरी प्रस्तुति दी। छात्रा निकिता जो राजकीय संरक्षण गृह में रहती है’ य मत कहो खुदा से भावपूर्ण गाना गाकर लोगों को संजीदा बना दिया।

अंत में बबीता के नृत्य ‘यही उम्र है करले गलती से मिस्टेक’ पर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने छात्राओं को युवा शक्ति को सलाम करते हुए उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में आकर समाज और देश को मान बढ़ाने की बात की।  लक्ष्मी सिंह  ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.माधुरी यादव और चंद्रकला ने किया। अंत में प्राचार्य प्रो.रचना श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करके फिर छात्राओं को बधाई दी।

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More