राष्ट्र साधना का ध्येय पथ

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

नरेन्द्र मोदी विगत इक्कीस वर्षों से विपक्ष के निशाने पर हैं। भारतीय राजनीति में इतने अधिक हमले किसी अन्य नेता पर नहीं किये गए। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही उनकी यह नियति शुरू हुई,जो प्रधानमंत्री बनने के बाद भी जारी है। लेकिन अद्भुत यह है कि उनका जितना विरोध होता है, जितना उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है, उतना ही वह आगे बढ़ते जाते हैं। विपक्ष देखता रह जाता है, नरेंद्र मोदी आगे निकल जाते हैं। विपक्ष कोई हवा-हवाई मुद्दा उठाकर उनका पीछा करता है, नरेंद्र मोदी फिर उनकी पहुंच से आगे बढ़ जाते हैं। इसका कारण आमजन में मोदी की विश्वसनीयता है, लोगों का यह विश्वास है कि नरेंद्र मोदी नेकनीयत के साथ देशहित में लगे हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी ने उनके लिए डरपोक व कायर शब्दों का प्रयोग किया था। राहुल गांधी की तो दिनचर्या में ही मोदी के लिए ऐसे शब्द रहते हैं।

राफेल डील को लेकर उनके ऊपर जनसभाओं में अमर्यादित नारे लगवाए जाते थे। ऐसे विरोध के बाद भी कहा जाता था कि अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है, असहिष्णुता बहुत बढ़ गई है। इसके लिए तो पूरा अभियान चलाया गया था। सम्मान वापसी का दौर चला था। लेकिन इन सभी मुद्दों पर विपक्ष को ही मुंह की खानी पड़ी। लेकिन इससे भी कोई सबक नहीं लिया गया। विपक्ष द्वारा उठाये गए मुद्दे स्वतः ही समाप्त होते रहे। इतना ही नहीं. इस रणनीति से विपक्ष की प्रतिष्ठा नहीं बढ़ी। भारत के वैज्ञानिकों ने दो-दो वैक्सीन का निर्माण करके दुनिया को चौका दिया था। दुनिया में भारत की प्रशंसा हो रही थी। ब्राजील के राष्ट्रपति ने तो हनुमान जी द्वारा संजीवनी लाने के प्रसंग से इसकी तुलना की थी। सैकड़ों देश भारत से कोरोना लेने की लाइन में लग गए। लेकिन भारत का विपक्ष इस राष्ट्रीय गौरव से अलग रहा। उसके लिए यह भी मोदी विरोध का अवसर था।

कोरोना वैक्सिनेशन के संबन्ध में सरकार की नीति दूरदर्शिता पर आधारित थी। इसके चलते किसी प्रकार की भीड़ या अफरातफरी नहीं होती। सवा सौ करोड़ की आबादी में इसका भी ध्यान रखना आवश्यक था। इसके अंतर्गत पहले मेडिकल स्टाफ को प्राथमिकता दी गई। इसी क्रम में अन्य कोरोना वारियर्स को शामिल किया गया। इस व्यवस्था को भी विपक्ष ने मोदी विरोध का बढ़िया अवसर माना। किसी ने पूछा कि मोदी जी कोरोना वैक्सीन कब लगवाएंगे। किसी ने कहा कि यह भाजपा की वैक्सीन है। कोरोना वैक्सीनेशन का पहला चरण शुरू होते ही कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने को-वैक्सिन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। इनका कहना था कि वैक्सीन के प्रति भरोसा पैदा करने के लिए सबसे पहले नरेंद्र मोदी को टीका लगवाना चाहिए। अगर वैक्सीन इतनी ही विश्वसनीय है तो बीजेपी के नेताओं ने सबसे पहले यह क्यों नहीं लगवाई।

एक दिग्गज ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोवैक्सीन का अभी तक तीसरे चरण का ट्रायल नहीं हुआ है, बिना सोच समझे अनुमति दी गई है जो कि ख़तरनाक हो सकती है। ऐसे बेबुनियाद हमले लगातार चल रहे थे, विपक्ष सोच रहा था कि नरेन्द्र मोदी के पास उनके सवालों का जवाब नहीं हैं। मोदी भी चुप थे। उनके मन में कुछ और चल रहा था। विपक्षी दिग्गजों को वहां तक अनुमान लगाने का समय भी नहीं है।फिर एक सुबह सोशल मीडिया से पता चला कि नरेन्द्र मोदी ने सुबह साढ़े छह बजे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। उन्होंने जो गाइडलाइन बनाई थी उसका पालन किया। सोमवार को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भारत बायोटेक की बनाई ‘कोवैक्सिन’ की पहली खुराक ली थी। राष्ट्रीय हित व गौरव को ध्यान में रखते हुए ट्वीट किया। कहा कि हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोविड के खिलाफ लड़ाई को कम समय में मजबूत बनाने के लिए उल्लेखनीय काम किया है।

मैं उन सबसे अपील करता हूं कि जो लोग कोरोना टीका लगाने के लिए योग्य हैं वे वैक्सीन लें। मिलकर भारत को कोविड मुक्त बनाएं। देश में कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने को कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू हुआ है। इस चरण में साठ साल से ज्यादा आयु वाले बुजुर्गों के साथ ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पैतालीस साल या उससे ऊपर की आयु के लोगों को टीका लगेगा। नरेंद्र मोदी को इसी दिन का इंतजार था। वैसे वह सबसे पहले यह वैक्सीन लगवा लेते, तब भी विपक्ष के हमले से नहीं बचते। तब कहा जाता कि नरेन्द्र मोदी को देश की नहीं केवल अपनी चिंता है। शायद मोदी ऐसी बातों के अभ्यस्त हो चुके हैं। इसलिए वह इनकी चिंता ना करते हुए अपने दायित्व के निर्वाह में लगे रहते हैं। वे किसीके विरोध या दबाव में कुछ नहीं करते, बल्कि वही करते हैं जो देशहित में और व्यवस्था के अनुकूल होता है।

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More