Tea Vs Coffee: भारत में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप गर्मागर्म चाय के साथ होती है। वहीं, पिछले कुछ सालों में कॉफी पीने का चलन भी तेजी से बढ़ा है। खासकर युवाओं और बड़े शहरों में काम के दौरान कॉफी पीना पसंद किया जाता है। लेकिन जब बात सेहत की आती है, तो अक्सर यह सवाल उठता है कि चाय और कॉफी में से कौन-सी ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद है? क्या कॉफी पीना चाय से बेहतर है या फिर चाय के अपने कुछ खास फायदे हैं? इस सवाल का जवाब जाने-माने डायटिशियन भावेश गुप्ता ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिया है। उन्होंने दोनों ड्रिंक्स के पोषक तत्वों और शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी है।
भारत में चाय और कॉफी की कितनी है खपत?
भारत में चाय और कॉफी दोनों ही लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की थकान दूर करने तक लोग इनका सेवन करते हैं। डायटिशियन के मुताबिक, भारत में चाय की खपत कॉफी के मुकाबले ज्यादा है। चाय का भारत से पुराना नाता रहा है और असम समेत कई राज्यों में इसकी खेती की जाती है। वहीं, भारत में कॉफी की शुरुआत 17वीं शताब्दी में हुई थी। आज कॉफी भी लोगों की पसंदीदा ड्रिंक्स में शामिल हो चुकी है।
चाय और कॉफी में क्या है अंतर?
कैलोरी के मामले में कौन बेहतर?
कैलोरी की बात करें तो बिना दूध और चीनी वाली ब्लैक कॉफी और ब्लैक टी, दोनों में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। हालांकि, जब इनमें दूध और चीनी मिलाई जाती है, तो कैलोरी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कैलोरी इनटेक का ध्यान रखते हैं, तो चाय या कॉफी में चीनी और दूध की मात्रा सीमित रखना बेहतर है।
कैफीन किसमें ज्यादा होता है?
कैफीन के मामले में कॉफी चाय से आगे है। एक कप चाय में लगभग 30 मिलीग्राम कैफीन हो सकता है, जबकि एक कप कॉफी में इसकी मात्रा करीब 80 से 100 मिलीग्राम तक हो सकती है। कैफीन शरीर को कुछ समय के लिए अलर्ट और एक्टिव महसूस कराने में मदद करता है। हालांकि, इसकी अधिक मात्रा लेने से नींद प्रभावित हो सकती है और बेचैनी महसूस हो सकती है।
ये भी पढें
₹1.25 लाख के करीब पहुंचा सोना, 2027 तक मिल सकता है 26% तक रिटर्न
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं दोनों
चाय और कॉफी दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है, जबकि चाय में कैटेचिन्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये शरीर की सेहत को सपोर्ट करने में भूमिका निभाते हैं। इसलिए सिर्फ एंटीऑक्सीडेंट्स के आधार पर किसी एक ड्रिंक को बेहतर नहीं कहा जा सकता।
आयरन के अवशोषण पर पड़ सकता है असर
डायटिशियन के मुताबिक, चाय और कॉफी दोनों में टैनिन और दूसरे पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं। इनका अधिक सेवन भोजन से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है। खासकर खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। जिन लोगों में आयरन की कमी है, उन्हें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
आपके लिए चाय बेहतर है या कॉफी?
डायटिशियन भावेश गुप्ता के मुताबिक, चाय और कॉफी में से किसी एक को पूरी तरह हेल्दी और दूसरे को अनहेल्दी बताना सही नहीं है। दोनों के अपने फायदे और कुछ सीमाएं हैं। आपके लिए कौन-सी ड्रिंक बेहतर है, यह आपकी पसंद, कैफीन के प्रति संवेदनशीलता और दिनचर्या पर निर्भर करता है।
हालांकि, दोनों का सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है। चाय या कॉफी में जरूरत से ज्यादा चीनी मिलाने से बचें। देर शाम या रात में कैफीन लेने से नींद प्रभावित हो सकती है। वहीं, खाने के साथ या तुरंत बाद चाय-कॉफी पीने से बचना बेहतर है, क्योंकि इससे आयरन का अवशोषण प्रभावित हो सकता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
₹1.25 लाख के करीब पहुंचा सोना, 2027 तक मिल सकता है 26% तक रिटर्न
योगी का अखिलेश से सवाल- 30 लाख नौकरियां कहां से देंगे?
‘पॉकेट नॉवेल’ से विजय सेतुपति की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
यूपी में IPS तबादलों की बड़ी खेप, कई शहरों के पुलिस कप्तान और कमिश्नर बदल
