सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन भी पंडाल भक्त मय रहा
व्यास कथा पंडित सोनू हरिजी के कथा से रूक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र आदि प्रसंग से भाव विभोर हुए श्रोता
विजय श्रीवास्तव
Lucknow: वहु प्रतीक्षित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ एल्डिको पुलिस चौकी के वगल विक्रमादित्य पार्क मे 21 नवंबर से 27 नवंबर तक कथा से भक्त मय रहा पूरा क्षेत्र। प्रथम दिन सैकड़ों महिलाओं ने कथा स्थल से सनी मंदिर तक कलश यात्रा निकालकर तीन किलोमीटर मार्ग को भक्ति मय कर दिया उतरठिया उद्योग व्यापार मंडल समाज को एहसास करवाने मे सफल रहा कि हम केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा ही नही करते हैं समय समय पर धार्मिक ,सांस्कृतिक,सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमो मे अपनी भागीदारी निभाते हैं इसी भागी दारी का ही परिणाम है कथा पंडाल मे सैंकडों श्रद्धालु नर नारी देर रात तक सातो दिन इस ठंढक मे कथा का रसपान करते रहे हैं। कथा वाचक पं सोनू हरि के कथा कहने व उसे सरल भाषा मे समझाने का कोई जवाब नही।

भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं, रूक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र आदि कथा मे सजीवता से चित्रण व कहने की कला का सवत्र सराहना की जा रही है। दित्तीय दिवस कथा मे महर्षि व्याद व्यास जी के पुत्र श्री सुखदेव महराज का प्राकट्य 12वर्ष तक रहे मां के गर्भ मे रहने के पश्चात प्रभु नारायण से यही मागा कि प्रभु आपकी माया हमे न सताये एवं परीक्षित महाराज का कल्याण हो। इसी से उन्हें मोक्ष प्राप्त हुआ। इसके बाद महाभारत युद्ध क्यों हुआ व आज लगभग हर घरों मे महाभारत क्यों ठना रहता है। इसका कारण दुर्योधन का पद लालच व विस्तार वादी होना व द्रोपती का दुर्योधन से कटु बचन बोलना अंधे का पुत्र अंधा कहना आदि रहा।

तीसरे दिन उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल जी पंडाल मे पधार कर भगवान श्रीकृष्ण के श्री चरणों में शीश नवाया व वेद व्यास जी से आशीर्वाद लिया, उन्होंने उतरठिया व्यापार मंडल की एक जुटता व सफल धार्मिक आयोजन करवाने के लिए अध्यक्ष ललित सक्सेना सहित सभी व्यापारियों का हौसला अफजाई किया उन्होंने घंटो पंडाल मे बैठ कर कथा का रस पान किया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान ब्रजपाल सिंह व उनकी श्रीमती पूनम सिंह, चंदन गुप्ता व पत्नी शिवानी गुप्ता, आयोजक व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने सभी सहयोगियों व सहयोग करने वाले सभी जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए 28 नवंबर को विशाल भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सभी पधार कर प्रसाद का अमृतपान करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण सत्येन्द्र सिंह संरक्षक, विजय श्रीवास्तव संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी,बीनू मिश्रा महिला अध्यक्ष श्याम साहू, मेहताब आलम, चंद्रेश यादव, आशीष, विकास शर्मा, हिमांशु, पिंटू आदि रहे हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
टैबलेट से फीड नहीं, अपना फ्यूचर स्क्रॉल करिए: मुख्यमंत्री
सपा शासन में गुंडों ने किया तांडव, अब अखिलेश गुंडई रोकने की कसम खा रहे: राजभर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लगेगी मुहर! पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट
