- वाकर के सहारे खेलते-खेलते ड्योढ़ी लांघ आई थी मासूम
- पहिए के नीचे आकर बच्ची घिसटते हुए चली गई
- पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह कराया शांत
- घटना को अंजाम देने वाला बेखौफ चालक शिवम यादव गिरफ्तार
ए अहमद सौदागर
Lucknow: चिनहट क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे घर के बाहर वाकर के सहारे खेलने की ललक में आठ महीने की मासूम आराध्य घर की ड्योढ़ी लांघ आई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे फार्च्यूनर सवार चालक ने लापरवाही बरतते हुए मासूम बच्ची को कुचल दिया। पहिए की चपेट में आने के बाद मासूम कुछ दूर तक घिसटती चली गई। उसकी आह सुनकर घरवाले दौड़े और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद चालक फार्च्यूनर सहित मौके से भाग निकला। घटना के बाद घरवालों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और अपने समर्थकों के साथ एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र उपनिरीक्षक बिट्टू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को आश्वासन देकर किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी चालक BBD क्षेत्र स्थित हासेमऊ गांव निवासी शिवम यादव पुत्र राजकरण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव के पास काशीराम कॉलोनी में रहने वाले प्रमोद कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनका आठ महीने की मासूम बच्ची आराध्य शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर वाकर के सहारे खेल रही थी। तभी उधर से तेज रफ्तार से आ रहे फार्च्यूनर सवार चालक कुचलते हुए चला गया। इस हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की दशा देख परिजनों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और एमिटी यूनिवर्सिटी के पास लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर नाराज लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी फार्च्यूनर सवार चालक हासेमऊ गांव निवासी शिवम यादव पुत्र राजकरण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घर में मचा कोहराम
अपनी नजरों के सामने लाडली की जान जाते देखकर घरवाले मूर्छित होकर गिर पड़े। उनकी दशा देख आसपास में रहने वाले लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। फिलहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सपा शासन में गुंडों ने किया तांडव, अब अखिलेश गुंडई रोकने की कसम खा रहे: राजभर
प्रयागराज के अल्लापुर में सैलून के अंदर अरविंद की गोली मारकर हत्या
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लगेगी मुहर! पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट
