सआदतगंज: झांसे में आकर एक और युवती हुई दरिंदगी का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow

शादी का झांसा देकर जबरन बनाया शारीरिक संबंध, ऐंठ लिए पचास हजार

ए अहमद सौदागर

Lucknow: आए दिन न्यूज चैनलों और अखबारों में खबर निकलती रहती है कि बहू बेटियां हवस के दरिदों से सावधान रहें, इसके बाद भी महिलाएं व लड़कियां इनके चंगुल में फंसकर अपनी आबरू गंवा बैठतीं हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है जहां सआदतगंज क्षेत्र में रहने वाली एक युवती एक वहसी के झांसे में आकर ब्लैकमेलिंग का शिकार बन गई। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गुरुवार को आलमबाग क्षेत्र के तालकटोरा रोड स्थित 283/5ख हरचंदपुर निवासी 22 वर्षीय इकबाल कदीर उर्फ अंजर पुत्र कदीर अहमद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा, लेकिन आरोपित अंजर ने बेबस युवती को हमेशा के लिए एक टीस सी दे गया।

इंस्पेक्टर सआदतगंज के मुताबिक क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि आरोपी इकबाल कदीर उर्फ अंजर ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया और बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बनाने के बाद वीडियो बना लिया। वायरल करने की धमकी देकर पचास हजार रुपए भी ऐंठ लिया। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी तक दे डाला। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित इकबाल कदीर उर्फ अंजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

श्रीलंका A के खिलाफ भारत A का तूफानी प्रदर्शन, स्कोर 200 पार

लखनऊ में ‘संविधान रक्षा’ मार्च, खरगे होंगे शामिल

ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹5,000, अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का घोषणापत्र

68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

 

 

Crime News Lucknow Uttar Pradesh

बंथरा: तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने मां-बेटी को कुचला

मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत, बेटी की हालत गंभीर हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार जुनाबगंज मोड़ पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर पैदल जा रहीं मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों […]

Read More
Lucknow
Crime News

जानकीपुरम: नकली पिस्टल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

पुलिस का दावा नकली पिस्टल से कर रहे थे फायरिंग पुलिस को इनके पास से नकली पिस्टल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: असलहा असली हो या फिर नकली हाथ में लेकर लहराने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इनका कहर लगातार देखने को मिल रहा है। एक-दूसरे को दम-खम दिखाने के सरेराह और सरे शाम […]

Read More
Crime News Lucknow Uttar Pradesh

बीकेटी में एक व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

माथे पर काटने का तो सिर के पीछे गहरे चोट के निशान आउटर रिंग रोड पर स्थित मामपुर गांव के पास हुई घटना का मामला शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं […]

Read More