बीकेटी में एक व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

  • माथे पर काटने का तो सिर के पीछे गहरे चोट के निशान
  • आउटर रिंग रोड पर स्थित मामपुर गांव के पास हुई घटना का मामला
  • शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब बीकेटी इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की किसी भारी वस्तु से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव शनिवार को आउटर रिंग रोड पर मामपुर गांव के पास एक खाली प्लाट में फेंका मिला। उसके ऊपर एक कंबल ढका हुआ था, इससे आंशका जताई जा रही है हत्यारों जान लेने के बाद शव यहां फेंक कर मौके से भाग निकले। उसका माथा कटा हुआ था जबकि सिर के पिछले हिस्से में गहरे घाव के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू किया। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बीकेटी पुलिस अज्ञात लोगों को के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बीकेटी थाना क्षेत्र के आउटर रिंग रोड पर मामपुर गांव के पास एक खाली प्लाट में शनिवार को आसपास के लोगों ने खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। अधेड़ व्यक्ति की हत्या की खबर होते ही एसीपी बीकेटी और इंस्पेक्टर बीकेटी मौके पर पहुंचे। व्यक्ति के माथे पर कट के तो सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरे घाव के निशान थे। शव के ऊपर एक कंबल ढका हुआ था और मृतक की उम्र 45 वर्ष के करीब लग रही है। पुलिस को मौके से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को भी बुलाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसीपी बीकेटी के मुताबिक उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में शव की फोटोग्राफ भेजी गई है। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सर्दियों में खाएं खजूर-ड्राई फ्रूट्स के हेल्दी लड्डू, मिलेगी भरपूर एनर्जी

योगी सरकार आयुष्मान योजना में फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट पर सख्त, हेरफेर करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज

अफगानिस्तान के स्कूल के पास भीषण धमाका, छह छात्रों की मौत, 97 घायल

वजन घटाने का प्लान बनाने से पहले जरूर कराएं ये टेस्ट

 

 

Varanasi
homeslider National Uttar Pradesh

काशी की गंगा और तमिलनाडु की कावेरी, संस्कारों की धारा एक: CM

काशी तमिल संगमम् 5.0 का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति और योगी ने किया उद्घाटन तिरुक्कुरल का 50 से अधिक भारतीय भाषाओं में डिजिटल विमोचन आस्था के साथ आजीविका को भी मिल रहा बढ़ावा: CM योगी ज्ञान, अध्यात्म और कनेक्टिविटी से वैश्विक पहचान बना रही काशी: CM तिरुक्कुरल और गीता का चिंतन एक, कर्म से होती है पहचान: […]

Read More
Health Uttar Pradesh

योगी सरकार आयुष्मान योजना में फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट पर सख्त, हेरफेर करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज

योगी सरकार ने कसा शिकंजा, जांच रिपोर्ट पर पैथोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर और पंजीकरण नंबर अनिवार्य मशीन से निकली रिपोर्ट में बदलाव किया तो होगी कार्रवाई, फर्जी रिपोर्ट अपलोड करने वाले अस्पतालों की खत्म हो सकती है मान्यता योगी सरकार ने आयुष्मान योजना में मरीजों के इलाज में लापरवाही, फर्जीवाड़े और अनियमितता को रोकने के लिए […]

Read More
Lucknow National Politics

महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाएं याद रखेंगी: केशव मौर्य

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों को देश की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी। आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के […]

Read More