शिक्षक भर्ती: 87वें दिन सतीश महाना को ज्ञापन
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुई इस मुलाकात में अभ्यर्थियों ने आंदोलन के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और उपमुख्यमंत्री से हुई मुलाकातों का विवरण भी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इसमें जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक दिए गए आश्वासनों की जानकारी शामिल थी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि यह मामला सरकार के संज्ञान में है और नीतिगत विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्राचार करने और वार्ता के माध्यम से प्रकरण का समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अहित नहीं होने दिया जाएगा।
आंदोलन के सह-नेतृत्वकर्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग है कि संबंधित आयोगों और विधान परिषद की समिति की रिपोर्ट के अनुरूप आरक्षण विसंगति दूर की जाए। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी का लाभ देते हुए 150 में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत के आधार पर परिणाम संशोधित किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। इसके अलावा दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार आरक्षण का लाभ देने की मांग की गई है।
धरना प्रभारी नवीन चौधरी ने कहा कि अभ्यर्थी पिछले 87 दिनों से अपने हक और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जब तक उनकी मांगों पर न्यायपूर्ण निर्णय नहीं होता, धरना अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में तूफान सिंह, आशुतोष वर्मा, रणविजय सिंह सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे। अब अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री स्तर पर होने वाली पहल और सरकार के निर्णय का इंतजार है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पहले 6 महीने गिरेंगे सोने-चांदी के भाव, फिर आएगी तेजी?
भारतीय सॉफ्ट पावर का डंकाः वेनिस बिएनाले में मिला बेस्ट नेशनल पैवेलियन अवॉर्ड
दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी
