तंजानिया में भारतीय मिशन की ‘हेरिटेज वॉक’, जुटे 35 देशों के राजनयिक

 शाश्वत तिवारी

Dar es Salaam: तंजानिया के दार एस सलाम स्थित भारतीय उच्चायोग ने राजदूतों, उच्चायुक्तों, राजनयिक कोर के सदस्यों और उनके परिवारों के लिए एक भव्य ‘इंडियन हेरिटेज वॉक’ (भारतीय विरासत पदयात्रा) का आयोजन किया। इस अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रम में 35 राजनयिक मिशनों का प्रतिनिधित्व रहा, जिसके माध्यम से तंजानिया में भारत की स्थायी और ऐतिहासिक विरासत को जीवंत रूप में दर्शाया गया।

तंजानिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, कार्यक्रम में तंजानिया में भारत की स्थायी विरासत को दर्शाया गया, जिसमें तंजानिया के राष्ट्र-निर्माण और स्वतंत्रता में निभाई गई भूमिका, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, और भारत तथा तंजानिया के लोगों के बीच गहरे आपसी संबंधों को दर्शाया गया। इसमें 20 राजदूतों सहित 100 से अधिक राजनयिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख स्थलों का दौरा किया, जिनमें पटेल समाज हॉल, शिशुकुंज टी.बी. सेठ लिबरल, श्री सनातन धर्म सभा और दार एस सलाम स्थित BAPS स्वामीनारायण मंदिर शामिल थे। उच्चायोग ने कहा इस पहल ने विभिन्न धर्मों, जातियों और संस्कृतियों से जुड़े भारतीय समुदाय के संगठनों के बीच एकता और सहयोग की अद्भुत भावना को प्रदर्शित किया। ये सभी संगठन उच्चायोग के निमंत्रण पर खुशी-खुशी एक साथ आए, ताकि इस यादगार अनुभव को संभव बनाया जा सके। कार्यक्रम की शुरुआत उच्चायोग में नाश्ते और एक ब्रीफिंग के साथ हुई।

इसके बाद, दार एस सलाम स्थित ‘इंडियन स्कूल’ के छात्रों द्वारा तैयार किया गया एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें तंजानिया में मौजूद भारतीय विरासत स्थलों को दर्शाया गया था। इसके बाद, प्रतिभागी समूह लगभग छह किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले। यह पदयात्रा हाल ही में बने दस मंजिला BAPS स्वामीनारायण मंदिर परिसर में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने पूरे परिसर का दौरा किया और बच्चों द्वारा किए गए संस्कृत पाठ तथा संगीत प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

प्रस्तुतियों के माध्यम से तंजानिया में भारतीयों के योगदान और BAPS द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे मानवीय, शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यों पर प्रकाश डाला गया। विदेश नीति के जानकारों का मानना है कि भारतीय उच्चायोग की यह पहल सांस्कृतिक कूटनीति का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसने न केवल भारत-तंजानिया की ऐतिहासिक मित्रता को रेखांकित किया, बल्कि वैश्विक राजनयिकों को भी भारत की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सआदतगंज: झांसे में आकर एक और युवती हुई दरिंदगी का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

जानकीपुरम: तीन दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

श्रीलंका A के खिलाफ भारत A का तूफानी प्रदर्शन, स्कोर 200 पार

 

 

 

International

एलन मस्क का 18 अरब डॉलर का ऐलान, हर बच्चे को मिलेगा SpaceX का शेयर

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों में शामिल एलन मस्क ने अमेरिका के बच्चों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। मस्क की योजना के मुताबिक, अमेरिका के हर बच्चे को उनकी कंपनी SpaceX के दो शेयर दिए जाएंगे। इस योजना की कुल कीमत करीब 18 अरब डॉलर यानी लगभग 1.62 लाख करोड़ […]

Read More
International

भारतीय सॉफ्ट पावर का डंकाः वेनिस बिएनाले में मिला बेस्ट नेशनल पैवेलियन अवॉर्ड

शाश्वत तिवारी Venice: भारत ने वैश्विक कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए कला जगत के ‘ओलंपिक’ माने जाने वाले प्रतिष्ठित ‘वेनिस आर्ट बिएनाले’ में ‘बेस्ट नेशनल पैवेलियन, विजिटर्स लायन’ (सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय मंडप) का सर्वोच्च पुरस्कार अपने नाम किया है। इटली के वेनिस में करीब दो सप्ताह तक चले इस […]

Read More
China's 2030 Mission
International Technology

AI और फुटबॉल से बदलेगी युवा पीढ़ी, भारत से कितनी अलग रणनीति?

China’s 2030 Mission: दुनिया तेजी से तकनीकी बदलाव के दौर से गुजर रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी और आधुनिक रक्षा तकनीक आने वाले समय में किसी भी देश की ताकत तय करने में अहम भूमिका निभाने वाली हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए चीन ने 2030 तक अपनी नई पीढ़ी को तकनीक, […]

Read More