आर्यन खान की बड़ी उपलब्धि, TIME100 Next India लिस्ट में बनाई जगह

Aryan Khan News : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से सबका ध्यान खींचा है। अपनी पहली निर्देशित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Ba***ds of Bollywood) के जरिए चर्चा में आए आर्यन खान ने अब TIME100 Next India लिस्ट में जगह बना ली है। उन्हें भारत के उन उभरते लीडर्स में शामिल किया गया है, जो बिजनेस, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और साइंस जैसे क्षेत्रों में भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।

आर्यन खान के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने अभिनय के बजाय निर्देशन और लेखन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का रास्ता चुना है। साल 2025 में रिलीज हुई उनकी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को दर्शकों के बीच काफी चर्चा मिली थी। इस सीरीज के जरिए उन्होंने बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छिपी इंडस्ट्री की हकीकत को पर्दे पर उतारने की कोशिश की।

TIME मैगजीन ने की आर्यन खान के काम की चर्चा

TIME मैगजीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आर्यन खान को TIME100 Next India लिस्ट में शामिल किए जाने की जानकारी साझा की। मैगजीन ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए बताया कि भारत दुनिया के किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा फिल्में बनाता है। हालांकि, बदलते दौर में फिल्म इंडस्ट्री के पुराने तौर-तरीकों को चुनौती मिल रही है और नई पीढ़ी के फिल्ममेकर परंपराओं से हटकर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

मैगजीन ने आर्यन खान की सीरीज का जिक्र करते हुए लिखा कि शाहरुख खान के बेटे ने अपनी 2025 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स सीरीज के जरिए फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई को बिना किसी पर्दे के दिखाया है। TIME के मुताबिक, मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स को जहां मौके मिलते हैं, वहीं उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह सीरीज आर्यन खान की अलग पहचान बनाने की कोशिश की पहली झलक पेश करती है।

गौरी खान ने किया था सीरीज का निर्माण

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को आर्यन खान ने लिखा और निर्देशित किया है। वहीं, इसका निर्माण उनकी मां गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। सीरीज में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, सहेर बंबा, गौतमी कपूर और रजत बेदी समेत कई कलाकार नजर आए।

आर्यन खान की TIME100 Next India लिस्ट में एंट्री को उनके निर्देशन करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में वह अपने नए प्रोजेक्ट्स के जरिए दर्शकों के सामने किस तरह की कहानियां लेकर आते हैं

 


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढे

‘जन्मदिन मुबारक शेरनी!’ प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा को किया याद

कनाडा में भारतीय युवक की दर्दनाक हत्या

आजम खान को जेल से बाहर रहने की राहत, ED की याचिका खारिज

इंदिरा गांधी जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 

 

 

 

Entertainment

दीपिका पादुकोण के लिव लव लाफ फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में शामिल हुए डॉ. इंदु भूषण

Dr. Indu Bhushan: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संगठन ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ (LLL) ने डॉ. इंदु भूषण को अपने बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में शामिल किया है। डॉ. भूषण राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के संस्थापक CEO रह चुके हैं और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को आकार […]

Read More
Entertainment

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विवाद, प्रतिबंध के बावजूद गाया ‘पटियाला पैग’

Indore: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) के निर्देशों के बावजूद दिलजीत ने कार्यक्रम में अपना चर्चित गाना ‘पटियाला पैग’ गाया। इसको लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। अधिकारी का कहना है कि मामले में पंजाब […]

Read More
Mumbai
Entertainment

‘मैसा’ का गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज

Mumbai: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के टीजर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच मेकर्स ने इसका दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज कर दिया है। यह गाना पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को भावनात्मक अंदाज […]

Read More