‘जन्मदिन मुबारक शेरनी!’ प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा को किया याद

New Delhi

New Delhi: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद करने वालों का सिलसिला जारी है। इस खास अवसर पर कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। प्रियंका ने बचपन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी दादी के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने ऐसा सं     देश लिखा, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

प्रियंका गांधी ने अपनी पोस्ट में दादी इंदिरा गांधी को ‘शेरनी’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, शेरनी! तुम्हारे जैसी दूसरी कोई कभी नहीं होगी।” प्रियंका के इस भावुक संदेश के साथ साझा की गई पुरानी तस्वीर उनके और इंदिरा गांधी के बीच खास रिश्ते की झलक दिखाती है।

दादी के साथ बचपन की तस्वीर की साझा

इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रियंका गांधी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। तस्वीर में प्रियंका बचपन में अपनी दादी के साथ समय बिताती दिखाई दे रही हैं। अपने संदेश के जरिए उन्होंने इंदिरा गांधी के प्रति सम्मान और अपने पारिवारिक जुड़ाव को जाहिर किया।

प्रियंका गांधी अक्सर सार्वजनिक मंचों और अपने संबोधनों में इंदिरा गांधी से जुड़ी यादों का जिक्र करती रही हैं। इस बार भी उन्होंने राजनीतिक भाषण के बजाय एक निजी तस्वीर और छोटे से संदेश के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया साहस और नेतृत्व की मिसाल

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। खरगे ने एक्स पर अपने संदेश में इंदिरा गांधी को साहस, संघर्ष और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके अनुसार, राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात के बारे में अपने बयान पर जताया खेद, कहा- 'किसी की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं था' - India TV Hindi

मल्लिकार्जुन खरगे

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

इंदिरा गांधी जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

किसी को मिलेगा धन लाभ तो किसी को होगी परेशानी

अलीगंज: प्रेमी आरक्षी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई थी अनुराग शुक्ला की हत्या

 

 

National Politics

आजम खान को जेल से बाहर रहने की राहत, ED की याचिका खारिज

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत ने हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप करने से […]

Read More
Indira Jayanti
homeslider Uttar Pradesh

इंदिरा गांधी जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Indira Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार, 19 नवंबर को पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी को याद किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।” 19 नवंबर 1917 को हुआ था इंदिरा गांधी […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

किसी को मिलेगा धन लाभ तो किसी को होगी परेशानी

Today’s Horoscope इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव, कारोबार में मिलेगी सफलता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। वृषभ : समय अनुकूल नहीं […]

Read More