‘मैसा’ का गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज

Mumbai

Mumbai: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के टीजर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच मेकर्स ने इसका दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज कर दिया है। यह गाना पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को भावनात्मक अंदाज में पेश करता है। इसके दिल छू लेने वाले बोल और मधुर संगीत श्रोताओं को भावुक कर रहे हैं।

फिल्म में रश्मिका मंदाना बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं। ‘मैसा’ को एक महिला प्रधान पैन इंडिया एक्शन फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है। इसमें जबरदस्त एक्शन, रोमांच और भावनाओं का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी में आदिवासी समाज की पृष्ठभूमि के साथ पिता और बेटी के रिश्ते को भी अहम स्थान दिया गया है।

‘आओ री चिरैया’ में दिखा पिता-बेटी का अनमोल रिश्ता

फिल्म के पहले गाने को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद अब निर्माताओं ने दूसरा ट्रैक ‘आओ री चिरैया’ दर्शकों के सामने पेश किया है। जेक्स बिजॉय के संगीत से सजे इस गाने का लिरिकल वीडियो रिलीज किया गया है। इसके भावुक बोल पिता और बेटी के बीच के प्यार, अपनापन और गहरे जुड़ाव को खूबसूरती से बयां करते हैं।

गाने में रश्मिका मंदाना का एक बेहद संवेदनशील और भावनात्मक पक्ष देखने को मिलता है। अब तक अपने दमदार किरदारों और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका इस बार एक अलग भावनात्मक अंदाज में दर्शकों से जुड़ती नजर आएंगी।

टीजर को मिल चुका है शानदार रिस्पॉन्स

इससे पहले रिलीज हुए ‘मैसा’ के टीजर को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की रॉ एनर्जी, बड़े स्तर पर फिल्माए गए दृश्य और गंभीर माहौल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। मेकर्स इस फिल्म के जरिए एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक्शन के साथ पारिवारिक भावनाओं को भी प्रमुखता दी गई है।

भारतीय सिनेमा में जहां कई बड़ी एक्शन फिल्मों में मां-बेटे के रिश्ते को प्रमुखता से दिखाया गया है, वहीं ‘मैसा’ में पिता-बेटी के रिश्ते को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। यही पहलू फिल्म को एक अलग पहचान देने की कोशिश करता है।

27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

‘मैसा’ का निर्माण अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की म्यूजिकल जर्नी 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है। अब दूसरा गाना रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि एक्शन और पिता-बेटी के भावनात्मक रिश्ते का यह मेल बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना प्रभावित करता है।

गाना यहां देखें: https://youtu.be/hUtLXEdrI7s

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

निषाद पार्टी की नई कार्यकारिणी को डॉ. संजय ने दिलाई शपथ

बैंक निफ्टी ने रचा इतिहास, 62,250 के पार पहुंचा इंडेक्स, सेंसेक्स-निफ्टी में भी तेजी

बागवानी उत्पादन में 4.36% की वृद्धि, 3869 लाख टन पहुंचने का अनुमान

 

 

 

Entertainment

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विवाद, प्रतिबंध के बावजूद गाया ‘पटियाला पैग’

Indore: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) के निर्देशों के बावजूद दिलजीत ने कार्यक्रम में अपना चर्चित गाना ‘पटियाला पैग’ गाया। इसको लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। अधिकारी का कहना है कि मामले में पंजाब […]

Read More
Entertainment

‘बजरंगी भाईजान’ जैसा इमोशनल जादू दिखाएगी सलमान की ‘मातृभूमि’?

Matrubhumi Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म की कहानी, भव्यता और सलमान खान के अभिनय को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। चार दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली […]

Read More
Khurana Chhath Puja
Entertainment

खुराना के छठ मनाने पर विवाद, सिंदूर को लेकर उठे सवाल

Khurana Chhath Puja: छठ पूजा के मौके पर हिमांशी खुराना ने पारंपरिक परिधान में अपनी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर नाक से लेकर माथे तक सिंदूर लगा दिखाई दे रहा है। वह पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने फैंस को छठ […]

Read More