Barabanki: मेरा युवा भारत बाराबंकी के तत्वावधान में विकास खंड सिद्धौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत उस्मानपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला युवा अधिकारी श्रीमती रश्मि शबनम गुप्ता जी के दिशा-निर्देशन में तथा राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका डॉली वर्मा एवं जितेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान में जोश टीम का विशेष सहयोग रहा।

इस दौरान स्वयंसेवकों एवं जोश टीम के सदस्यों ने ग्राम पंचायत उस्मानपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया तथा उन्हें टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूक किया। लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन इसका समय पर पता लगने और पूरा इलाज कराने से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है।

लगातार दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, वजन कम होना तथा भूख में कमी जैसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच अवश्य करानी चाहिए। पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक समाजसेवी सत्येंद्र कुमार एस डी वर्मा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि टीबी को लेकर समाज में किसी प्रकार का भेदभाव या भ्रांति नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढें
ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार
टीबी से पीड़ित व्यक्ति को सहयोग, सम्मान और समय पर उपचार मिलना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे टीबी मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस जनजागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा लोगों को समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।
संदेश: टीबी हारेगा, देश जीतेगा। आइए, हम सब मिलकर टीबी मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अमित शाह का बड़ा ऐलान, तीसरी बार BJP सरकार बनी तो लागू होगा UCC
ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार
उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क
यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, अमित शाह का दावा
