
Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। करीब डेढ़ घंटे तक चले संघर्ष के बाद दोनों ने मगरमच्छ के चंगुल से युवक को छुड़ा लिया। हालांकि, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महानदी में युवक पर अचानक हुआ हमला
घटना रविवार शाम हरभंगा ब्लॉक के मराड़ा महानदी घाट की बताई जा रही है। मराड़ा गांव निवासी सुधीर बेहरा नदी किनारे गए थे। इसी दौरान पानी में मौजूद एक मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने सुधीर को जबड़ों में दबोच लिया और उन्हें गहरे पानी की तरफ खींचने लगा। अचानक हुए हमले से घबराए सुधीर ने खुद को बचाने की कोशिश की और जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी चीख आसपास मौजूद लोगों तक पहुंची।
ये भी पढें
रूस में प्लेग का शक! कर्मचारी की मौत के बाद 200 लोग क्वारंटीन
चीख सुनकर नदी में कूदे दोनों भाई
सुधीर की आवाज सुनकर उनके भाई छबिंद्र बेहरा और रिश्तेदार भाई प्रमोद प्रधान मौके पर पहुंचे। दोनों ने देखा कि मगरमच्छ सुधीर को पानी के भीतर खींच रहा है। स्थिति बेहद खतरनाक होने के बावजूद दोनों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी।
दोनों ने मगरमच्छ को पीछे हटाने की कोशिश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक को बचाने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक संघर्ष चला। इस दौरान मगरमच्छ लगातार पलटकर हमला करने की कोशिश करता रहा, लेकिन दोनों युवक अपने भाई को बचाने के प्रयास में जुटे रहे।
ये भी पढें
आखिरकार मगरमच्छ ने छोड़ा युवक
लंबे संघर्ष के बाद मगरमच्छ ने सुधीर को छोड़ दिया और गहरे पानी की ओर चला गया। मगरमच्छ के हमले में सुधीर के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पुरुणाकटक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बौद्ध जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार रात करीब 8:30 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बहादुरी की हो रही तारीफ
घटना के बाद छबिंद्र बेहरा और प्रमोद प्रधान की बहादुरी की स्थानीय स्तर पर खूब चर्चा हो रही है। दोनों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना गहरे पानी में उतरकर मगरमच्छ का सामना किया और सुधीर की जान बचाने में कामयाब रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, SC ने निलंबन की मांग ठुकराई
चिनहट: करीब साल के युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं हो सकी
कमाल! कक्षा सात का छात्र हवा से बना रहा पानी


2 thoughts on “मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई”
Comments are closed.