डिप्रेशन और बाइपोलर में अंतर, MRI से कैसे होती है पहचान?

Bipolar disorder

Bipolar disorder: बार-बार मूड बदलना, कभी अचानक बहुत ज्यादा ऊर्जा महसूस होना और कभी गहरी उदासी में चले जाना सामान्य व्यवहार में बदलाव से अलग हो सकता है। ये लक्षण बाइपोलर डिसऑर्डर की ओर इशारा कर सकते हैं। यह एक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को मेनिया, हाइपोमेनिया और डिप्रेशन के एपिसोड का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ब्रेन MRI या CT स्कैन कराने से इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है?

विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल MRI या CT स्कैन से बाइपोलर डिसऑर्डर की सीधे पुष्टि नहीं की जा सकती। इसकी पहचान मुख्य रूप से व्यक्ति के व्यवहार, मूड में बदलाव, लक्षणों की अवधि और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर होती है।

MRI में दिखते हैं बाइपोलर डिसऑर्डर के संकेत?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ (NIMH) के अनुसार, बाइपोलर डिसऑर्डर की पहचान के लिए व्यक्ति के मूड एपिसोड की गंभीरता, अवधि, बारंबारता और पारिवारिक इतिहास का मूल्यांकन किया जाता है। कोई भी ब्लड टेस्ट या ब्रेन स्कैन अकेले इस बीमारी की पुष्टि नहीं कर सकता।

बाइपोलर डिसऑर्डर में मेनिया या हाइपोमेनिया के दौरान व्यक्ति को बहुत कम नींद में भी अधिक ऊर्जा महसूस हो सकती है। वह तेजी से बोल सकता है, उसके विचार लगातार दौड़ सकते हैं और वह जोखिम भरे फैसले ले सकता है। वहीं डिप्रेशन के दौरान निराशा, थकान, उदासी और पसंदीदा गतिविधियों में रुचि कम होने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे सोना जरूरी, वरना घेर सकती हैं खतरनाक बीमारियां - These diseases can happen due to lack of sleep people above 18 years of age

बाइपोलर डिसऑर्डर से बदलती है दिमाग की बनावट?

वैज्ञानिक लंबे समय से इस बीमारी के दौरान दिमाग में होने वाले बदलावों का अध्ययन कर रहे हैं। इसके लिए Structural MRI तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इससे दिमाग के अलग-अलग हिस्सों का आकार, ग्रे मैटर की मात्रा और कॉर्टेक्स की मोटाई का अध्ययन किया जाता है।

NCBI में प्रकाशित शोध के अनुसार, बड़े स्तर पर किए गए ब्रेन इमेजिंग अध्ययनों में बाइपोलर डिसऑर्डर से प्रभावित लोगों के मस्तिष्क की संरचना में कुछ अंतर देखे गए हैं। इनमें कॉर्टेक्स की मोटाई में कमी और कुछ सबकोर्टिकल हिस्सों के आकार में अंतर शामिल हैं। हालांकि, ये अंतर समूहों के औसत परिणामों में सामने आए हैं। किसी एक व्यक्ति के MRI में ऐसा बदलाव मिलना बाइपोलर डिसऑर्डर का प्रमाण नहीं है।

Can A Brain Scan Detect Bipolar Disorder?,डिप्रेशन नहीं हैं आम समस्या, बाइपोलर डिसऑर्डर में ब्रेन के अंदर होते हैं कई बदलाव? स्कैन कराना जरूरी - what changes occur in the ...

दिमाग की गतिविधियों पर भी पड़ सकता है असर

बाइपोलर डिसऑर्डर में केवल दिमाग की संरचना ही नहीं, बल्कि अलग-अलग हिस्सों के बीच तालमेल और गतिविधियों में भी अंतर देखा गया है। दिमाग का प्रीफ्रोन्टल कॉर्टेक्स भावनाओं को नियंत्रित करने और निर्णय लेने में मदद करता है। वहीं एमिग्डाला भावनाओं और डर जैसी प्रतिक्रियाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शोधकर्ताओं ने इन हिस्सों के बीच गतिविधियों और कनेक्टिविटी में संभावित बदलावों का अध्ययन किया है।

कब कराना चाहिए ब्रेन स्कैन?

ब्रेन MRI या CT स्कैन बाइपोलर डिसऑर्डर की नियमित पुष्टि के लिए जरूरी जांच नहीं हैं। डॉक्टर जरूरत पड़ने पर दूसरी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं की संभावना को समझने के लिए इन जांचों की सलाह दे सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पतंजलि फूड्स देगी डिविडेंड, 26 नवंबर को ऐलान संभव

अनुभव सिन्हा के सिर से उठा पिता का साया, 95 साल की उम्र में प्रेम गोविंद सिन्हा का निधन

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 25 नवंबर तक गिरेगा पारा

 

 

 

 

Health

वाराणसी के डॉ. मनोज श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान, नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड के लिए चयन

विशेष संवाददाता Varanasi: काशी के प्रतिष्ठित चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक एवं लेखक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने चिकित्सा जगत में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर वाराणसी का गौरव बढ़ाया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली ने उन्हें प्रतिष्ठित नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड के लिए चयनित किया है। यह सम्मान देश […]

Read More
Water in winter
Health

सर्दियों में कितना गुनगुना पानी पीना चाहिए? जानें सही मात्रा

Water in winter: गर्मियों में जहां बार-बार पानी पीने का मन करता है, वहीं ठंड के मौसम में कई लोग दिनभर में सिर्फ तीन-चार गिलास पानी पीते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सर्दियों में रोज कितने गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए और शरीर को पर्याप्त पानी मिल रहा है या नहीं, इसकी पहचान […]

Read More
Health

दिल्ली-NCR की हवा का खतरनाक असर! 30 साल के फेफड़े 50 जैसे, लंग कैंसर के चौंकाने वाले आंकड़े

Delhi-NCR Air Pollution: जहरीली हवा अब सिर्फ खांसी, सांस फूलने और अस्थमा की वजह नहीं रह गई है, बल्कि यह लोगों के फेफड़ों को समय से पहले कमजोर और बूढ़ा बना रही है। हालात इतने चिंताजनक हैं कि 30 साल की उम्र में भी कुछ लोगों के फेफड़ों की कार्यक्षमता 50 साल के व्यक्ति जैसी […]

Read More