‘2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं’, रोहित शर्मा ने बताई वजह

Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की नजर अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। टेस्ट और T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित फिलहाल भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। 2027 के विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन रोहित ने साफ कर दिया है कि वह खुद को फिट और फॉर्म में रखते हुए इस टूर्नामेंट तक पहुंचना चाहते हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 का T20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, 50 ओवर के वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अभी भी उनके करियर से दूर है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने रोहित की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। अब रोहित बतौर खिलाड़ी 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे हैं।

‘वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए बहुत अहम है‘

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे से पहले जियोस्टार पर रोहित शर्मा से पूछा गया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना उनके लिए क्या मायने रखेगा। इस पर रोहित ने कहा कि भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना बेहद खास एहसास है और वह उस अनुभव को एक बार फिर महसूस करना चाहते हैं। रोहित ने कहा, “आने वाला वनडे वर्ल्ड कप जीतना शानदार होगा। भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना एक खास एहसास है।

मैंने T20 फॉर्मेट में दो बार इसका अनुभव किया है।” रोहित ने 2007 के T20 वर्ल्ड कप को भी याद किया, जब वह महज 20 साल के थे। इसके बाद 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, लेकिन लंबे समय तक टीम को कोई ICC ट्रॉफी नहीं मिली। 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उस ट्रॉफी की अहमियत उन्हें और ज्यादा महसूस हुई। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद जो खुशी और संतुष्टि मिली, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यही वजह है कि वह एक बार फिर उस एहसास को हासिल करना चाहते हैं।

‘अभी से 2027 के बारे में सोचने से मदद नहीं मिलेगी‘

रोहित शर्मा ने यह भी साफ किया कि उनका ध्यान अभी से अक्टूबर 2027 पर लगाने के बजाय वर्तमान में बेहतर प्रदर्शन करने पर है। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य खुद को फिट रखना, कड़ी मेहनत करना और आने वाले हर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना है।

ये भी पढें

गिल का दोहरा शतक, भारत ने रचा 400+ रनचेज का इतिहास

रोहित के मुताबिक, “मुझे 2027 तक खुद को पर्याप्त रूप से सक्षम बनाए रखना है। इसके लिए फिट रहना है, कड़ी मेहनत करनी है और आने वाले हर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना है।” उन्होंने कहा कि अभी से 2027 के बारे में सोचने से उनके खेल को मदद नहीं मिलेगी। इसके बजाय उन्हें हर पड़ाव को एक-एक करके पार करते हुए आगे बढ़ना है।

बल्लेबाजी और फिटनेस पर रहेगा फोकस

रोहित ने अपने आगे के सफर को लेकर कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी और फिटनेस पर लगातार काम करते रहेंगे। साथ ही टीम में युवा खिलाड़ियों की मदद करना और जरूरत के मुताबिक अपना अनुभव साझा करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने अब तक के सफर में कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। जिस तरह उन्होंने अब तक कदम-दर-कदम आगे बढ़ते हुए अपना करियर बनाया है, उसी तरीके से वह आगे भी बढ़ना चाहते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जमाया शानदार शतक

रोहित फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। बुधवार को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 75 गेंदों पर 101 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के साथ कप्तान शुभमन गिल के नाबाद 223 रन की बदौलत भारत ने 406 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया।

रोहित का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है, जब उनकी नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर बनी हुई है। अब देखना होगा कि वह आने वाले समय में अपनी फिटनेस और फॉर्म को किस तरह बरकरार रखते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मास्को फैशन वीक में भारतीय ब्रांड KGL का पहला धमाका

अरे वाह! बिहार की बेटी फर्राटेदार अंग्रेजी में पढ़ा रही फ्री ट्यूशन

2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार: CM योगी

श्राद्ध कर्म में इन नियमों का रखें ध्यान, जानिए कुछ खास मान्यताएं

कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे से पहले खिंची तलवारें

 

 

 

Spread the love

One thought on “‘2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं’, रोहित शर्मा ने बताई वजह”

Comments are closed.

Sports

गिल का दोहरा शतक, भारत ने रचा 400+ रनचेज का इतिहास

IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक और रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के 406 रनों के लक्ष्य को महज 43.3 ओवर में दो […]

Spread the love
Read More
Sports

अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष ने खिताब जीता

Kabaddi Competition: महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता का आज फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बी.ए. तृतीय वर्ष की टीम ने वाणिज्य संकाय की टीम को 43–10 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में विभिन्न संकायों की कुल […]

Spread the love
Read More
Sports

कैंपबेल का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया बड़ा स्कोर

IND vs WI 2nd ODI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत 1-0 से आगे है, जबकि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More