मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

Lucknow

लोगों की लगी भीड़, जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारी

परिजनों का आरोप मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर की गई दोनों लोगों की हत्या

ए अहमद सौदागर

Lucknow: यूपी के शाहजहांपुर में जिले खुदा गंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी। उनका जला हुआ कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी उस समय हुई जब मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी से धुआं निकल रहा था। यह माजरा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही एडिशनल एसपी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस मामले की छानबीन कर एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ये भी पढें

‘2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं’, रोहित शर्मा ने बताई वजह

घरवालों का आरोप है कि मंदिर पर कब्जा करने के लिए उनकी हत्या कर दी गई है। मामले की गहनता से छानबीन कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र सूथा से कुछ दूरी पर भोले बाबा मंदिर है जहां पर गांव के ही रहने वाले बाबा बिहारी दास अपने चेला गोपाल दास के साथ मंदिर पर झोपड़ी डालकर रहते थे, और पूजा अर्चना का काम करते थे। बताया जा रहा है कि इसी गांव के ही रहने वाले शिवकुमार सिंह की ओर से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार बाबा बिहारी दास और गोपाल दास की झोपड़ी से जब धुआं उठता हुआ देखा, तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो देखा की झोपड़ी बुरी तरह जल रही है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

ये भी पढें

मास्को फैशन वीक में भारतीय ब्रांड KGL का पहला धमाका

 

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों की जलकर मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला सुमित सिंह जिसने झोपड़ी में आग लगाकर दोनों साधुओं को जिंदा जलाकर मार डाला है। वह मंदिर पर कब्जा कर खुद रहना चाहता था, इसीलिए उसने दोनों साधुओं को सोते समय झोपड़ी में आग लगाकर जिंदा जलाकर मौत की नींद सुला दिया।

ये भी पढें

फ्लाईदुबई फ्लाइट हाईजैक की कोशिश, भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें

हालांकि घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है कोई हत्या कर जलाए जाने की बात कर रहा है, तो कोई लकड़ी की चिता बनाकर उसे पर साधुओं को जलाए जाने की बात कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पड़ताल कर रही है कि आखिर क्यों दोनों साधुओं को जिंदा जलाया गया।इसके पीछे के कारण क्या है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

फ्लाईदुबई फ्लाइट हाईजैक की कोशिश, भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें

मास्को फैशन वीक में भारतीय ब्रांड KGL का पहला धमाका

अरे वाह! बिहार की बेटी फर्राटेदार अंग्रेजी में पढ़ा रही फ्री ट्यूशन

 

 

Spread the love

Nautanwa, Maharajganj
Uttar Pradesh

नौतनवां ब्लाक के कोहरगड्डी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: आज पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार नौतनवां ब्लाक के कोहरगड्डी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया और कुशल संचालन राजन शुक्ला द्वारा किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज नौतनवां विधानसभा के […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार: CM योगी

CM Yogi लोकभवन में 87 इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ, वीर पुलिसकर्मियों का सम्मान और पूर्व DGP प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन बोले मुख्यमंत्री- बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती मुख्यमंत्री ने कहा- पुलिस रिफॉर्म लागू करने […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

CM योगी ने वीर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

वीरता पदक से अलंकृत किया पुलिसकर्मियों को, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार की पत्नी को किया सम्मानित यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया मुख्यमंत्री ने Lucknow:   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें […]

Spread the love
Read More