
अयोध्या में सरयू नदी के रामघाट पर पुत्र हिमांशु ने दी मुखाग्नि
ब्रेन हेमरेज के बाद 30 सितंबर की शाम हुआ था निधन
अंतिम संस्कार में उप मुख्यमंत्री समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य लोग हुए शामिल
Lucknow/Ayodhya : सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचान रखने वाले प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी जयकेश त्रिपाठी का 30 सितंबर की शाम करीब 8 बजे ब्रेन हेमरेज के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
गुरुवार को अयोध्या में सरयू नदी के रामघाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र हिमांशु त्रिपाठी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान कनिष्ठ पुत्र सुधांशु त्रिपाठी सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, गोरखपुर के सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, भाजपा कृपा शंकर पांडेय, एसडीएम अयोध्या आनंद तिवारी, MLC रामचंद्र प्रधान, पूर्व कमिश्नर सुदेश ओझा, पूर्व सांसद रामपति त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय, व्यवसाई सुरेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।इसके अलावा समाजसेवी एवं व्यवसायी राजेश बोरा, प्रदीप सिंह, बृजेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव, उत्पल राय, राकेश राव, नंदलाल और ओपी त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में राजनेता, पत्रकार, बुद्धिजीवी और स्थानीय लोग अंतिम विदाई देने अयोध्या के सरयू तट पहुंचे। जयकेश त्रिपाठी के निधन से उनके परिवार और परिचितों में गहरा शोक है। परिवार में पत्नी प्रेमा त्रिपाठी, पुत्र हिमांशु त्रिपाठी, पुत्रवधू कामिनी त्रिपाठी, पुत्र सुधांशु त्रिपाठी पुत्रवधू इशिता त्रिपाठी और पोता शिवांश त्रिपाठी को छोड़ गए हैं। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
नाका हिंडोला: मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग बेटे मां को उतारा मौत के घाट
अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*
मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका
कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेवः हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा पर मंथन
नौतनवां ब्लाक के कोहरगड्डी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न
‘2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं’, रोहित शर्मा ने बताई वजह

