सबसे कम उम्र में T20 कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी, 15 साल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में वैभव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी संभालकर इतिहास रच दिया।

इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी टीम की अगुवाई करने मैदान पर उतरे। सौराष्ट्र की कप्तानी जयदेव उनादकट कर रहे हैं। मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

वैभव ने तोड़ा जाक वुकुसिच का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस उपलब्धि के साथ क्रोएशिया के क्रिकेटर जाक वुकुसिच का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वुकुसिच ने 17 साल और 311 दिन की उम्र में राष्ट्रीय T20 टीम की कप्तानी की थी। वहीं, वैभव ने महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में बिहार की कप्तानी संभालकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बिहार क्रिकेट टीम ने पिछले सप्ताह शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया।

ये भी पढें

यूपी में मतदाता सूची पर योगी सख्त, छूटे नाम जुड़वाने के निर्देश

पहले भी कई बड़े रिकॉर्ड बना चुके हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी का नाम अब भारतीय क्रिकेट में तेजी से चर्चा का विषय बन चुका है। इतनी कम उम्र में उन्होंने T20 क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाते हैं। पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ वैभव ने महज 58 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा था। उनका यह शतक टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे तेज शतकों में शामिल हुआ।

IPL में भी दिखा चुके हैं अपना दम

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए भी अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था। इस पारी के साथ वह T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और बड़े मंच पर दबाव में खेलने की क्षमता ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।

कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय क्रिकेट को नई उम्मीद

महज 15 साल की उम्र में बिहार जैसी टीम की कप्तानी संभालना वैभव सूर्यवंशी के करियर की एक बड़ी उपलब्धि है। बल्लेबाजी में रिकॉर्ड बनाने के बाद अब कप्तानी के मैदान पर भी उन्होंने अपनी पहचान दर्ज करा दी है। वैभव की यह उपलब्धि बताती है कि भारतीय क्रिकेट को एक और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी मिल रहा है। अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस बात पर रहेंगी कि वह अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से आने वाले मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महराजगंज के नए जिलाधिकारी बने शिवशरणप्पा GN

यूपी में मतदाता सूची पर योगी सख्त, छूटे नाम जुड़वाने के निर्देश

कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज, सोनिया गांधी पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल से तस्करी कर लाई गई 21 बोरी कद्दू बीज बरामद

 

Sports

आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 9वीं बार बना एशिया कप चैंपियन

IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय युवा टीम ने इतिहास रच दिया है। शनिवार (14 नवंबर) को अल अमेरात में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ, […]

Read More
Sports

न्यूजीलैंड के सामने 89 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, 16 साल बाद दोहराया शर्मनाक रिकॉर्ड

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बे ओवल में खेले गए मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। न्यूजीलैंड के 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 89 […]

Read More
Sports

रोहित शर्मा के नाम वनडे का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 173 गेंदों में मचाया था तूफान

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनके नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड भी है, जिसे तोड़ना आज के बल्लेबाजों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। […]

Read More