भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। मामले में बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को सोनौली सीमा के मुख्य द्वार पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने एक टोयटा कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे आठ प्लास्टिक कैरेट से कुल 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

ये भी पढें

कुलपति की कुर्सी: विश्वविद्यालय की मर्यादा या सत्ता की पसंद?

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव कुमार (26 वर्ष) पुत्र प्रमोद मंडल, निवासी रीगा शर्व टोला, वार्ड नंबर-10, पोस्ट व थाना रीगा, जनपद सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ सोनौली थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सीमा क्षेत्र में अवैध शराब और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

ये भी पढें

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम रिलीज, सितारों की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष सोनौली विशाल कुमार शुक्ला ने किया। संयुक्त टीम में पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज, कांस्टेबल अनूप मिश्रा और प्रखर सिंह कुशवाहा, एसएसबी से उपनिरीक्षक राम लाल और आरक्षी राम समुझ गौड़ तथा आबकारी विभाग से मुख्य आरक्षी अनन्त कुमार पाण्डेय शामिल रहे। सीमा क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई से भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी पर निगरानी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता सामने आई है। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम रिलीज, सितारों की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

नेशन फर्स्ट की भावना को करें आत्मसात

 

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More