IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

New York

शाश्वत तिवारी

New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और अत्यंत महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया। विदेश मंत्री जयशंकर ने वैश्विक वास्तविकताओं पर केंद्रित एक विशेष सत्र ‘रप्चर्स एंड रैम्पार्ट्स: बिल्डिंग ब्रिजेज फॉर ए चेंजिंग वर्ल्ड’ में विकासशील देशों के अपने समकक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस महत्वपूर्ण संवाद में भारत के साथ जमैका, घाना और सूरीनाम के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बदलते वैश्विक परिदृश्य और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच आयोजित इस सत्र में सभी नेताओं ने एक स्वर में स्वीकार किया कि वैश्विक शांति और सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र पूरी तरह से अपरिहार्य बना हुआ है।

ये भी पढें

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा जियोपॉलिटिकल बंटवारे, टकराव, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक अनिश्चितता और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलावों के बीच ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज़ अहम बनी रहेगी। दुनिया सिर्फ़ दो विकल्पों (बाइनरी चॉइस) से तय नहीं होगी। देश अपने हितों, मूल्यों और भरोसे के आधार पर अपने फ़ैसले लेते रहेंगे। इससे पहले डॉ. जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्री रोनाल्ड लमोला और ब्राज़ील के विदेश मंत्री मौरो विएरा के साथ ‘आईबीएसए (भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका) संवाद मंच’ के विदेश मंत्रियों की उच्च-स्तरीय बैठक में भाग लिया।

इस बैठक के दौरान तीनों बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों और एक अधिक मजबूत व न्यायसंगत बहुपक्षीय व्यवस्था के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। नेताओं ने वैश्विक निर्णयों में विकासशील देशों की प्रभावी भागीदारी पर विशेष बल दिया। बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने संयुक्त मीडिया बयान की जानकारी एक्स पर साझा करते हुए लिखा हमने यूएनएससी में व्यापक सुधार का समर्थन किया। ग्लोबल साउथ पर संघर्षों के असर (ऊर्जा, खाद्य असुरक्षा, महंगाई) को लेकर चिंता जताई।

WhatsApp Image 2026 09 25 at 4.47.20 PM

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा और आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस को दोहराया। महिलाओं को सशक्त बनाने और सामाजिक व आर्थिक बाधाओं को दूर करने के प्रति पूरी प्रतिबद्धता जताई।
ये दोनों ही बैठकें स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं कि भारत न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून और एक न्यायसंगत बहुपक्षीय व्यवस्था का मुखर समर्थक है, बल्कि वैश्विक मंचों पर ‘ग्लोबल साउथ’ की जमीनी असलियतों, उनकी विकास प्राथमिकताओं और संयुक्त राष्ट्र में सुधार की मांग को बेहद मजबूती से आवाज दे रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कुलपति की कुर्सी: विश्वविद्यालय की मर्यादा या सत्ता की पसंद?

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम रिलीज, सितारों की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

 

 

 

Spread the love

New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
New York
International

फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता अपने चरम पर है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व करते हुए देश के रणनीतिक हितों और वैश्विक […]

Spread the love
Read More