
Mumbai: लव फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पूरा म्यूजिक एल्बम एक खास संगीतमय शाम के दौरान लॉन्च किया गया। लाइव म्यूजिक, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और जश्न से सजे इस कार्यक्रम में फिल्म के सभी आठ गानों को एक साथ रिलीज किया गया। एल्बम अब यूट्यूब और प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों और इंडस्ट्री से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने अब फिल्म के पूरे संगीत को दर्शकों के सामने पेश किया है। एल्बम में रोमांस, दोस्ती, सफर, पुरानी यादों, डांस और रिश्तों से जुड़े अलग-अलग रंगों को संगीत के जरिए सामने लाने की कोशिश की गई है।
ये भी पढें
रोचक कोहली ने दी सात गानों को धुन
एल्बम के आठ गानों में से सात का संगीत रोचक कोहली ने तैयार किया है, जबकि एक गाना तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। गानों के बोल कुमार, गुरप्रीत सैनी और राज शेखर ने लिखे हैं। अलग-अलग आवाजों और संगीत शैलियों से सजा यह एल्बम फिल्म की युवा और भावनात्मक कहानी की झलक देता है।
म्यूजिक लॉन्च के दौरान रोचक कोहली ने लाइव अकॉस्टिक परफॉर्मेंस दी। उनके साथ दर्शन रावल, जुबिन नौटियाल, फहीम अब्दुल्लाह और आदित्य रिखारी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। गीतकार कुमार, गुरप्रीत सैनी और राज शेखर भी इस खास मौके पर मौजूद रहे।

सुनिधि चौहान ने किया सरप्राइज
कार्यक्रम में गायिका सुनिधि चौहान की अचानक हुई खास परफॉर्मेंस ने शाम को और यादगार बना दिया। लाइव प्रस्तुतियों और संगीत से सजे इस कार्यक्रम में फिल्म की पूरी कास्ट भी मौजूद रही। इनमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्या, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा शामिल रहे।
आठ गानों में दिखेंगे अलग-अलग रंग
‘पहला प्यार दूसरी बार’ के एल्बम में ‘प्यार मांगा है तुम्हीं से’, ‘पुराने दिन’, ‘जाने किस मोड़ पे’, ‘चांद’, ‘साले दिल’, ‘कमाल’, ‘चांद (अनप्लग्ड)’ और ‘जुल्मी’ जैसे गाने शामिल हैं।
ये भी पढें
‘प्यार मांगा है तुम्हीं से’ को जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है, जबकि ‘पुराने दिन’ में अरिजीत सिंह की आवाज सुनाई देती है। ‘जाने किस मोड़ पे’ को दर्शन रावल और श्रेया जैन ने गाया है। वहीं ‘चांद’ फहीम अब्दुल्लाह, ‘साले दिल’ आदित्य रिखारी और ‘जुल्मी’ हीर की आवाज में है।
फिल्म का संगीत टी-सीरीज म्यूजिक पर उपलब्ध है। लव फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है, जबकि इसके निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। ‘पहला प्यार दूसरी बार’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर 2026 को रिली
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नेशन फर्स्ट की भावना को करें आत्मसात
एक ही फंदे पर झूल गए नाबालिग प्रेमी
भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया


One thought on “‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम रिलीज, सितारों की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां”
Comments are closed.