नेहा ने लांघी मर्यादा की लक्ष्मण रेखा, कार्रवाई अपेक्षित

लोकतांत्रिक विरोध में अपशब्दों की अनुमति नहीं

अपशब्द सुन रहा प्रशासन क्यों रहा खामोश?

मनोज कुमार त्रिपाठी

Gorakhpur : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा गत दिवस गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मर्यादा की लक्ष्मण रेखा पार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्यनाथ जी के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग अत्यंत ही निंदनीय है, और दंडनीय भी। स्थानीय प्रशासन को मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए नेहा बोरा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है।

उक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार और एडवोकेट रत्नाकर सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का और राजनीतिक विरोध के दौरान आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए स्पष्ट और स्वस्थ शब्दावली का प्रयोग ही किया जाना चाहिए। महज ख्याति प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग लोकतंत्र के किसी भी परिभाषा में नहीं आता है और नहीं सभ्यता के दायरे में ही आता है।

नेहा बोरा एक पढ़ी-लिखी उच्च शिक्षा प्राप्त महिला है और उनसे इस प्रकार की भाषा का प्रयोग एक गलत परंपरा को जन्म देने वाला है। माना जा रहा है कि योगी के गढ़ में उनके विरुद्ध इस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग नेहा द्वारा पूर्वांचल में चर्चा में आने का प्रयास है।

श्री सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्थित स्थानीय सिविल लाइंस के एक अतिथि गृह में आयोजित जेन जी महाजुटान के गोरखपुर चरण में युवाओं की बेरोजगारी, पेपर लीक, असंतोष आदि मुद्दों पर आयोजित एक कार्यक्रम में नेहा बोरा को संबोधन करना था जिसके लिए चार सितंबर को अतिथि गृह बुक कराया गया था।

13 सितंबर तक प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली थी। 14 सितंबर को यह आयोजन क्या प्रशासन की सहमति के साथ हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन इतना जरूर है कि जब यह कार्यक्रम चल रहा था और नेहा बोरा द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था तो माइक की आवाज निश्चित तौर पर वहां भारी संख्या में एकत्र पुलिस अधिकारियों, जवानों और प्रशासन के लोगों तक भी पहुंच रही थी।

ऐसा कौन सा कारण था कि प्रशासनिक अमले ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सार्वजनिक रूप से किए जा रहे इस शब्दावली के प्रयोग पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई और नहीं इस कार्यक्रम के बाद कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

प्रशासन बताए कि क्या नेहा बोरा को अनुमति मिली थी और अगर नहीं मिली थी तो यह आयोजन कैसे हो रहा था? माना जा रहा है कि सीपीआई (एमएल ) से प्रभावित आइसा संगठन पूर्वांचल के युवाओं में अपनी स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और हाल के दिनों में नई दिल्ली के जंतर मंतर में जेन जी के प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आई नेहा बोरा को अपना चेहरा बना कर सामने किया जा रहा है।

इस घटना से योगी के समर्थकों में भी काफी आक्रोश है और इस पर संभव है कि कुछ मुकदमे भी दायर किए जाएं। लेकिन योगी जी के गृह नगर और गढ़ में घटित इस घटना का प्रशासन को स्वतः संज्ञान लेकर सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री और एक मठाधीश को गाली दिए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई किया जाना चाहिए था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चीनी मिल संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक तैनाती को लेकर मनमानी

‘द रेवोल्यूशनरीज’ को मिले सलमान खान के सपोर्ट से खुश हुए भुवन बाम, आभार व्यक्त कर कही दिल की बात

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रूक्स का चौंकाने वाला सच

‘एक्ट ईस्ट’ को मिलेगी नई गति, भारत-वियतनाम के बीच बढ़ेगा सहयोग

गोरखपुर में मोबाइल की लत ने बिगाड़ा बच्चे का व्यवहार, सामने आया गंभीर मामला

स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर बड़ा अपडेट

प्रभुता पाई काहि मद नाहीं’, उद्दंड व्यवहार पर अंकुश जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

 

Spread the love

One thought on “नेहा ने लांघी मर्यादा की लक्ष्मण रेखा, कार्रवाई अपेक्षित”

Comments are closed.

Agra
Uttar Pradesh

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टैंकर से पेट्रोल उतारने की तैयारी के दौरान अचानक आग लग गई। घटना प्रतापपुरा क्षेत्र स्थित HP पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप घनी आबादी वाले इलाके में होने के कारण आग की खबर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक ने महकमें में किया बड़ा फेरबदल , सात थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर

धर्मेंद्र कुमार सिंह बने सदर कोतवाली प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला को सोनौली का प्रभार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जनपत में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत एक निरीक्षक समेत कुल […]

Spread the love
Read More