
The Revolutionaries : प्राइम वीडियो की पीरियड ड्रामा ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ को हाल ही में रिलीज़ के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली है। इस पीरियड ड्रामा में आजादी के समय के एक अनकहे अध्याय पर रोशनी डाली गई है। मेकर्स ने इसे शानदार स्केल के साथ-साथ इमोशन ओर एक्शन से भरपूर बनाया है। सीरीज के केंद्र में वो क्रांतिकारी हैं जिन्हें दुनिया भूल गई है। ऐसे में मेकर्स ने शानदार कहानी के साथ बेहद अच्छी कास्ट, परफॉर्मेंस और उस समय की दुनिया को स्क्रीन कर लाकर सराहना अपने नाम की है।
सीरीज को पसंद करने वाले नामों में अब सुपरस्टार सलमान खान का भी नाम जुड़ चुका है। दरअसल, सलमान ने हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवाणी और भुवन बाम से मुलाक़ात ही नहीं की है बल्कि अपने इंस्टाग्राम पर उनकी सीरीज का दमदार ट्रेलर भी शेयर किया है।
यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
इस तरह से सलमान खान से मिले समर्थन ने शो की सफलता के जश्न को और भी खास बना दिया है। जिसके बाद भुवन बाम ने भी सोशल मीडिया पर सलमान खान की स्टोरी का जवाब देते हुए उनका आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “क्रांतिकारी दिल में आते हैं, दिमाग में नहीं
अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए भुवन बाम ने कहा, “द रेवोल्यूशनरीज को जिस तरह का प्यार और सराहना मिली है, वह सच में बेहद खास है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से फैंस हमारे कमेंट्स और डीएम में शो की जमकर तारीफ कर रहे हैं और यह हमें और बेहतर करने के लिए मोटिवेट करता है। अब सलमान सर ने भी द रेवोल्यूशनरीज को अपनी मंजूरी दे दी है, तो हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते थे। उनसे मिलना और शो को लेकर उनके विचार सुनना मेरे करियर के खास पलों में से एक है। उनका सपोर्ट और अप्रूवल मिलना ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा और यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। शो ने हम सभी की जिंदगी में जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं और सलमान सर के प्यारे शब्दों के लिए एक बार फिर उन्हें दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं।”
SGPGI में डिप्टी CM की भी नहीं गलती है दाल
फिल्ममेकर निखिल आडवाणी द्वारा डायरेक्टेड यह सीरीज भारत के आज़ादी के समय की सच्ची घटनाओं और संघर्ष पर आधारित है। पीरियड ड्रामा को एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने प्रोड्यूस किया है। संजीव सान्याल की बेस्टसेलर ‘रिवोल्यूशनरीज़: द अदर स्टोरी ऑफ़ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ़्रीडम’ पर आधारित, ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ में भुवन बाम, रोहित सराफ़, प्रतिभा रांटा और गुरफ़तेह पीरज़ादा लीड रोल में हैं, साथ ही जेसन शाह, पाओली डैम और तोता रॉय चौधरी भी अहम रोल में हैं। यह सीरीज़ सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
कृष्णानगर: मजदूर रामबाबू के बाद अब एक महिला की सिर कूच कर हत्या
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले
King की रिलीज डेट तय, शाहरुख बोले- अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में
ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रूक्स का चौंकाने वाला सच
‘एक्ट ईस्ट’ को मिलेगी नई गति, भारत-वियतनाम के बीच बढ़ेगा सहयोग
कृष्णानगर: मजदूर रामबाबू के बाद अब एक महिला की सिर कूच कर हत्या
प्रयागराज में वकीलों को CM योगी की बड़ी सौगात, तीन बड़े फैसलों का ऐलान
शेयर बाजार में बड़ा मौका! NSE IPO का प्राइस बैंड हुआ तय

