
Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब मंगलवार, 15 सितंबर को अपना आदेश सुनाएगी। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट स्वतंत्र भारद्वाज को जमानत देता है या उनकी न्यायिक हिरासत आगे बढ़ाई जाती है।
कोर्ट ने पुलिस से पूछा- क्या जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल हुआ?
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने दिल्ली पुलिस से अहम सवाल किया कि घटना के दौरान क्या स्वतंत्र भारद्वाज ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस पर दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि शुरुआत में दर्ज कराई गई शिकायत में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का कोई जिक्र नहीं था। बाद में दोबारा बयान दर्ज किए जाने के दौरान जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल की बात सामने आई। इसी आधार पर FIR में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।
ये भी पढें
चार सितंबर को बुलंदशहर से हुई थी गिरफ्तारी
स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने चार सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। जंतर-मंतर पर हुई मारपीट की घटना को लेकर दर्ज FIR में पुलिस ने बाद में SC/ST एक्ट भी जोड़ा है। मामला जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट से जुड़ा है। आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा के पिता के साथ मारपीट की गई थी।
स्वतंत्र भारद्वाज के वकील ने क्या दलील दी?
स्वतंत्र भारद्वाज की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। उनके वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को झूठे आरोपों में फंसाया गया है और वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं।
वकील की ओर से अदालत से जमानत देने की मांग की गई। इससे पहले उनके वकील ने पटियाला हाउस कोर्ट के जिला जज के समक्ष याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग भी की थी, हालांकि अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था।
अब 15 सितंबर को आएगा फैसला
फिलहाल अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 15 सितंबर को पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश से साफ होगा कि स्वतंत्र भारद्वाज को जमानत मिलती है या उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
कृष्णानगर: मजदूर की गला रेत कर निर्मम हत्या
लिवर की सेहत के लिए किचन की तीन चीजें, जानें सेवन का सही तरीका
मायावती और आकाश को नसीहत देने से पहले सपा अपने अतीत में झांके
भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुर जिले के DM और SP
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों एवं पशु क्रूरता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया


One thought on “स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर बड़ा अपडेट”
Comments are closed.