‘एक्ट ईस्ट’ को मिलेगी नई गति, भारत-वियतनाम के बीच बढ़ेगा सहयोग

New Delhi

शाश्वत तिवारी

New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां वियतनाम के अपने समकक्ष ले होआई ट्रुंग के साथ व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर 19वीं भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग बैठक (JCM) की सह-अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और राष्ट्रपति टो लाम तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई महत्वपूर्ण वार्ताओं (विशेषकर मई 2026 में हुई राजकीय यात्रा) ने भारत-वियतनाम ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ (संवर्धित व्यापक रणनीतिक साझेदारी) को एक नई और मजबूत गति प्रदान की है।

ये भी पढें

दिल्ली में 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा बैठक में भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के तहत रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा सहयोग को और अधिक गहरा करने पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने ‘मेड-इन-इंडिया’ रक्षा उपकरणों के सह-उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने के साथ-साथ कृषि, समुद्री उत्पादों और फार्मास्यूटिकल्स के लिए बाजार पहुंच का विस्तार करने पर भी विचार-विमर्श किया।
इसके अलावा दोनों देशों ने आपसी कूटनीतिक संबंधों के 55 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2027 को ‘भारत-वियतनाम मित्रता वर्ष’ के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस संवाद से क्षेत्रीय स्थिरता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर दोनों देशों की प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत हुई है।

WhatsApp Image 2026 09 15 at 4.09.05 PM
WhatsApp Image 2026 09 15 at 4.09.05 PM

 

डॉ. जयशंकर ने बैठक के दौरान अपने प्रारंभिक वक्तव्य में कहा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’, हमारे ‘विज़न महासागर’ और इंडो-पैसिफिक के प्रति हमारे दृष्टिकोण में वियतनाम हमारे लिए एक प्रमुख भागीदार है। आसियान के साथ हमारी ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के ढांचे में भी वियतनाम उतना ही महत्वपूर्ण भागीदार है। हम हाल ही में एक भागीदार देश के रूप में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की सार्थक भागीदारी के लिए धन्यवाद देते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://pl

ay.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बांग्लादेश में सात अवामी लीग नेताओं को मौत की सजा
कृष्णानगर: मजदूर रामबाबू के बाद अब एक महिला की सिर कूच कर हत्या

दिल्ली में 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

 

 

 

 

 

Spread the love

Dhaka
homeslider International

बांग्लादेश में सात अवामी लीग नेताओं को मौत की सजा

Dhaka: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग के लिए मंगलवार का दिन बड़ा झटका लेकर आया। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-2) ने 2024 के जुलाई-अगस्त छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में पार्टी के सात वरिष्ठ नेताओं को मौत की सजा सुनाई है। इनमें अवामी लीग के महासचिव और […]

Spread the love
Read More
International

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी

US visa rules: अमेरिका की एक संघीय अदालत के इस फैसले से भारत समेत बड़ी संख्या में विदेशी छात्रों ने राहत की सांस ली है। प्रस्तावित नियम अमेरिका में विदेशी छात्रों के रहने की मौजूदा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने वाला था। अदालत ने लागू होने से एक दिन पहले लगाई रोक बोस्टन स्थित अमेरिकी […]

Spread the love
Read More
International

ब्रिक्स सम्मेलनः वैश्विक गुटबाजी के बीच चमकी भारतीय कूटनीति

New Delhi: हाल ही में संपन्न हुआ 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वैश्विक कूटनीति के इतिहास में भारत के बढ़ते रसूख और भारतीय विदेश मंत्रालय की बेजोड़ रणनीतिक सूझबूझ की एक कालजयी कहानी बन गया है। यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया के तनाव और वैश्विक गुटबाजी के इस दौर में, दुनिया भर की निगाहें नई दिल्ली पर […]

Spread the love
Read More