गोरखपुर में मोबाइल की लत ने बिगाड़ा बच्चे का व्यवहार, सामने आया गंभीर मामला

Gorakhpur: बच्चों में मोबाइल की लत कितनी ज्यादा खराब हो सकती है इसका ताजा मामला गोरखपुर शहर से सामने आया है.क्लास चार के छात्र ने सात साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई.वह यह देख हैरान रह गई।

छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी।इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की और स्कूल से उसका नाम काट दिया हैं। प्रिंसिपल ने छात्र के घरवालों को उसके इलाज की सलाह दी थी। घरवाले बच्चे को साइकोलॉजिस्ट के पास लेकर गए।

उन्होंने बताया कि बच्चा बार्डर लाइन पर्सनॉलिटी डिसआर्डर से ग्रसित है।फिलहाल उसका शाहपुर में इलाज चल रहा। छात्र सिविल लाइन के फेमस स्कूल में क्लास चार में पढ़ता था। मां के मुताबिक,ऑनलाइन क्लास के दौरान उसे मोबाइल दिया गया था।

ये भी पढें

एक्सीीडेंट से भयभीत थी सिया, ब्रेक तक टूट गए थे

पढ़ाई के बीच वह कुछ देर गेम खेलता था। छह महीने से वह मोबाइल के लिए जिद करने लगा। मोबाइल न मिलने पर रोने लगता था। बच्चा धीरे-धीरे बाथरूम में मोबाइल ले जाता और घंटों अंदर ही बैठा रहता। टोकने पर वह चिढ़चिढ़ाता और गुस्सा करता।

बच्चे के घरवालों ने बताया कि एक दिन वह कमरे में अपनी बहन के साथ न्यूड हालत में मिला। घरवालों ने मोबाइल देखा तो उसमें पोर्न चल रही थी। साइट खुली हुई थी,जिसके बाद बच्चे को समझाया गया कि ये सब गलत चीजें हैं।करीब दो महीने पहले उसके स्कूल से फोन आया।प्रिंसिपल ने मिलने बुलाया।

स्कूल जाने पर पता चला कि बेटे ने अपनी एक टीचर की गंदी तस्वीरें और गंदी ड्राइंग मिली। प्रिंसिपल ने उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों को बुलाया और उसके बेहेवियर के बारे में पूछा।बाकी बच्चों ने बताया कि ये लड़का सभी से गंदी-गंदी बातें करता है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चे का नाम काट दिया।

उसके घरवालों को इलाज कराने की सलाह दी। ​पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों को मोबाइल से जितना संभव हो दूर रखें।​नज़र रखें,अगर किसी वजह से बच्चे को मोबाइल देना भी पड़े,तो देखते रहें कि वह उस पर क्या चला रहा है।​ज़रूरी और संवेदनशील ऐप या वेबसाइट पर अपने खुद के पासवर्ड लगाकर लॉक रखें,ताकि बच्चा उन्हें न खोल सके।हमारी सावधानी ही बच्चों के अच्छे भविष्य का आधार है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

2027 का चुनाव आते ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा में है मधुमिता हत्याकांड

एक्सीीडेंट से भयभीत थी सिया, ब्रेक तक टूट गए थे

हम्माम वहीद अब प्रदेश कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट

त्योहार की खुशी में तेज शोर से रहें दूर, दिल और BP पर पड़ सकता है असर

ड्रग्स तस्करी केस में कार्रवाई, वीरेंद्र बसोया का बेटा ऋषभ IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार

 

 

2 thoughts on “गोरखपुर में मोबाइल की लत ने बिगाड़ा बच्चे का व्यवहार, सामने आया गंभीर मामला”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

अमित शाह का बड़ा ऐलान, तीसरी बार BJP सरकार बनी तो लागू होगा UCC

Lucknow:  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच लखनऊ में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

यूपी में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, अमित शाह का दावा

Lucknow: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने नहीं गया पति, नाराज पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Kanpur: करवाचौथ की तैयारियों के बीच कानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई। पति के साथ मेहंदी लगवाने जाने की जिद पूरी न होने पर पत्नी से विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। […]

Read More