चीनी मिल संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक तैनाती को लेकर मनमानी

22 दिन पहले हटाए गए संयुक्त प्रबंध निदेशक की चीनी मिल संघ में हुई वापसी

नियुक्ति विभाग ने हटाया, चीनी अनुभाग-2 के उप सचिव ने ने किया वापसी का आदेश

मुख्यमंत्री की पारदर्शी व्यवस्थाओं पर पानी फेर रहे आला अफसर

Lucknow : अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा…यह कहावत चीनी एवं गन्ना विकास विभाग के आला अफसरों पर एकदम फिट बैठती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की पारदर्शी व्यवस्था को दर किनार कर अधिकारियों ने नियुक्ति विभाग से हटाए गए संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं वर्तमान में अपर आबकारी आयुक्त प्रशासन के पद पर तैनात नवनीत सेहारा को विभाग के उप सचिव ने चीनी मिल संघ में रिक्त पड़े पद का हवाला देते हुए उन्हें पुनः उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक पद पर तैनात कर दिया गया। ऐसा तब किया गया है जब संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक के दो पद सृजित है और दोनों पर अधिकारी तैनात है। यह मामला संघ के अधिकारियों और कर्मियों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि वसूली के लिए हटाए गए संयुक्त प्रबंध निदेशक की पुनः तैनाती की गई है।

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी अक्टूबर/नवंबर माह से प्रदेश की चीनी मिलों का संचालन होने की प्रबल संभावना है। दो नई चीनी मिलों की स्थापना प्रक्रियाधीन है। इसके साथ कतिपय चीनी मिलों के अपग्रेडेशन का कार्य भी शीघ्र कराना है। चीनी मिलों की स्थापना के लिए राज्य सरकार से बजट की व्यवस्था भी की गई है। जिसका समय पर उपयोग किया जाना है। चीनी मिलों की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य भी प्रगति पर है। जेम पोर्टल से खरीददारी अथवा सेवा प्राप्त करने की व्यवस्था भी इसी वर्ष से लागू की गई है। आवंटित बजट की लूटपाट के लिए चीनी मिल संघ में दो पदों पर तीन संयुक्त प्रबंध निदेशकों की तैनात कर दिए गए।

सूत्रों के मुताबिक अपर आयुक्त आबकारी प्रशासन के साथ संयुक्त प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ का प्रभार देख रहे आईएएस नवनीत सेहरा को बीती 23 अगस्त 2026 को नियुक्ति विभाग ने चीनी मिल संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद से हटा दिया गया था। शासन के नियुक्ति विभाग-1 इनके स्थान पर आईएएस श्रीमती अमृतपाल कौर को संयुक्त प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ बनाया गया था। तथा शासन के आदेशों के अनुपालन में श्रीमती अमृत पाल कौर ने दिनाँक 24/8/2026 को ही संयुक्त प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ के पद पर कार्य भार ग्रहण भी कर लिया गया था। परंतु सयुंक्त प्रबंध निदेशक के पद से हटाए गए नवनीत सेहरा को अभी एक माह भी पूरा नहीं हो पाया था कि 10 सितंबर 2026 को चीनी उद्योग अनुभाग-2 के उप सचिव अजय कुमार मिश्रा की ओर से जारी किए गए आदेश में संघ में रिक्त पड़े पद का हवाला देते हुए नवनीत सेहरा को पुनः चीनी मिल संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात कर दिया गया। जबकि संघ में सृजित संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव करुणेश द्विवेदी के पास और नवनीत सेहरा के स्थान पर अमृतपाल कौर को तैनात किया गया था। सूत्रों का कहना है शासन के नियुक्ति विभाग से तैनाती होने के बजाए नियम विरुद्ध तरीके से यह तैनाती गन्ना विकास विभाग से की गई। सूत्रों की माने तो बजट की लूटपाट के लिए अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग श्रीमती वीणा कुमारी मीणा के करीबी रिश्तेदार होने की वजह से नियमों को ताक पर रखकर यह तैनाती की गई है। इस संबंध में जब प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से बात करने का प्रयास किय गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

जूनियर सीनियर को प्रस्तुत करेगा पत्रावलियां!

चीनी उद्योग अनुभाग दो के उप सचिव अजय कुमार मिश्रा की ओर से जारी आदेश में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। संघ में जूनियर अधिकारी सीनियर अधिकारी को रिपोर्ट करेगा। आदेश में कहा गया है कि सहकारी चीनी मिल संघ की पत्रावलियां नवनीत सेहरा (आईएएस आरआर 2020) अपर आबकारी आयुक्त (प्रशासन) के द्वारा अमृतपाल कौर (आईएएस आरआर 2019) संयुक्त प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ को प्रस्तुत की जाएंगी। इसके बाद यह पत्रावलियां प्रभार प्रबंध निदेशक मिनिस्ती इस को प्रस्तुत की जाएंगी।

नोट: गन्ना विकास विभाग के लोगो के साथ लगाएं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

‘द रेवोल्यूशनरीज’ को मिले सलमान खान के सपोर्ट से खुश हुए भुवन बाम, आभार व्यक्त कर कही दिल की बात

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

King की रिलीज डेट तय, शाहरुख बोले- अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

दिल्ली में 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

पुलिस अधीक्षक ने महकमें में किया बड़ा फेरबदल , सात थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर

कृष्णानगर: मजदूर रामबाबू के बाद अब एक महिला की सिर कूच कर हत्या

शेयर बाजार में बड़ा मौका! NSE IPO का प्राइस बैंड हुआ तय

भरत तिवारी के घर पहुंचे भोजपुर जिले के DM और SP

 

Spread the love

One thought on “चीनी मिल संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक तैनाती को लेकर मनमानी”

Comments are closed.

Pakistan Inflation
International Uncategorized

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल से लेकर आटा प्याज तक पर टूटी महंगाई

Pakistan Inflation: पाकिस्तान की आर्थिक परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश में आम जरूरत की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ईंधन से लेकर रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं तक के महंगे होने से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। ताजा आंकड़ों ने पाकिस्तान […]

Spread the love
Read More
Uncategorized

BBD में उफनाए गड्ढे में गिरकर मासूम बच्चे की डूबकर मौत

साथी को बचाने के कूदा था मासूम छात्र, चली गई जान ए अहमद सौदागर Lucknow : BBD थाना क्षेत्र के सतरिख रोड पर स्थित मां भगवती कॉलेज के पास शनिवार दोपहर बाद उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक मासूम बच्चे की बारिश से उफनाए गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा […]

Spread the love
Read More