भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकना पहली प्राथमिकता
DIG ने पुलिसिंग को लेकर कसे अफसरों के पेंच
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा ने शुक्रवार को महराजगंज में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में SP शक्ति मोहन अवस्थी, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। DIG ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब, मादक पदार्थ और पशु तस्करी जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी थानों के CCTV कैमरों को दुरुस्त और हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।
ये भी पढें
माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता साफ, वनतारा करेगा इलाज और देखभाल में सहयोग
यक्ष ऐप के प्रभावी इस्तेमाल के जरिए अपराधियों का सत्यापन और हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी करने को कहा। IG RS प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण और शांति भंग की आशंका वाले मामलों में तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
लूट, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के साथ वारदात होने पर जल्द से जल्द खुलासा करने पर जोर दिया गया। हत्या, गैंगस्टर, पुरस्कार घोषित अपराधियों, महिला अपराध और अपहृता की बरामदगी से जुड़े मामलों में विवेचना तेज करने के निर्देश दिए।
महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला हेल्प-डेस्क की निगरानी बढ़ाने को कहा गया। साइबर अपराध, यूपी-112 के रिस्पांस टाइम, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और सीएम डैशबोर्ड में सुधार को भी प्राथमिकता दी गई।
IG RS में जिले के प्रथम स्थान पर रहने पर DIG ने संतोष जताते हुए इसे बरकरार रखने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने पुलिस लाइन का
निरीक्षण भी किया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए रणवीर सिंह, BMW के साथ किया बड़ा ऐलान
माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता साफ, वनतारा करेगा इलाज और देखभाल में सहयोग
पहली जांच पहुंची दूसरे कत्ल तक, ‘द सेकेंड मर्डर’ में खुलेंगे कई खौफनाक राज
साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस
छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

2 thoughts on “DIG एस.चनप्पा ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की”
Comments are closed.