बीकेटी: बहू की हत्या में नामजद सास रानी गिरफ्तार

इससे पहले बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है सलाखों के पीछे

दहेज की मांग को लेकर दहेजलोभियों ने दिया था घटना को अंजाम

कोटवा गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow : बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत के मामले में फरार चल रही नामजद सास रानी को इंस्पेक्टर बीकेटी की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इससे पहले दहेज लोभी उसके बेटे सतीश गौतम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है, जबकि उसकी मां रानी फरार चल रही थी।

बीकेटी पुलिस को दी गई तहरीर में सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र स्थित पारपुरवा गांव निवासी जयराम पुत्र चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उनकी बहन बट्टू की शादी एक साल पहले बीकेटी के कोटवा गांव निवासी स्व रामचन्द्र के बेटे सतीश गौतम उर्फ भूरे के साथ हुई थी।

तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुराल वालों उनकी बहन बट्टू की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया।

इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर नामजद आरोपी सतीश गौतम को पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था, जबकि मुकदमे में शामिल उसकी मां रानी पत्नी स्व रामचन्द्र को उपनिरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल अंबरीश सिंह व महिला कांस्टेबल नीलू भार्गव की टीम ने बुधवार को रानी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ में लोकतंत्र सेनानियों का होगा बृहद सम्मेलन

क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी

जादवपुर में शुभेंदु अधिकारी ने दी बड़ी चेतावनी

भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन, श्रीलंका ने राजनाथ सिंह को दिया भरोसा

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

बाबा बागेश्वर के बयान पर बंगाल में सियासी घमासान

 

 

 

 

Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
Crime News

देशी असलहों पर ही भरोसा जता रहे अपराधी

हर साल बढ़ रही चाहत, अब कार में बेखौफ होकर अवैध असलहा लेकर घूम रहे अपराधी गुडंबा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान मोहम्मद सलमान को पकड़ा तो सच आया सामने ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अपराधी घटना करने के लिए देशी असलहों पर ही भरोसा […]

Read More
Crime News

क्राइम ब्रांच और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी

 चोरी और जेब काटने वाले गिरोह का राजफाश, सरगना सहित पांच पकड़े गए घटना में इस्तेमाल स्कूटी व चोरी किए गए एक लाख चौबीस हजार सात सौ रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के अलावा मुंबई, नासिक व अहमदनगर एवं दिल्ली में आटो रिक्शा, ई-रिक्शा में सवार होकर यात्रियों का ध्यान […]

Read More