सआदतगंज: कार पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलियों की हुई बौछार

Lucknow
  • गोली लगने से तीन लोगों की मौत, हत्यारोपी हिरासत में
  • एक साथ तीन लोगों की हुई मौत से इलाके में फैली सनसनी
  • संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर

ए अहमद सौदागर

Lucknow: सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में सोमवार सुबह पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार शुरू कर दी। इस गोलीबारी में शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी व सुयश तिवारी की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे ऋषि शुक्ला को धरदबोचा। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताते चलें कि सआदतगंज क्षेत्र के नौबस्ता में रहने वाले दो पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से पार्किंग को लेकर चली आ रही रंजिश ने सोमवार को खूनी रूप अख्तियार कर लिया।

बताया जा रहा है घर के पास बने एक चबूतरे के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर गोलियों की बौछार शुरू कर दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक इस दौरान गोली लगने से तीन लोगों शिवाजी तिवारी, शिवेंद्र तिवारी व सुयश तिवारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक हमलावर ऋषि शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल से कई कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

वाल्मीकि जयंती पर मोदी ने दी शुभकामनाएं, रामायण को बताया मार्गदर्शक

आज का राशिफल: कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग

वृंदावन सेक्टर 1 से 19 क्षेत्र मे संयुक्त रामलीला आयोजन का हुआ निर्णय 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “सआदतगंज: कार पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलियों की हुई बौछार”

Comments are closed.

Sultanpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट से राहत

Sultanpur: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित विशेष MP-MLAअदालत ने सोमवार को राहुल गांधी को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी खुद अदालत में मौजूद रहे। अदालत […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वृंदावन सेक्टर 1 से 19 क्षेत्र मे संयुक्त रामलीला आयोजन का हुआ निर्णय 

श्रीमद्भागवत के आयोजन का निमंत्रण व जिम्मेदारी दी अध्यक्ष ललित सक्सेना ने वरिष्ठ पत्रकार का जन्मदिन वृंदावन जनसरोकार समिति व व्यापार मंडल ने मनाया – विजय श्रीवास्तव – Lucknow: रविवार को उतरटिया उघोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई इस अवसर पर देवभूमि वृन्दावन जन सरोकार समिति […]

Spread the love
Read More
UP Politics 2027
homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : दंगा, इफ्तार और बिरयानी SP राज की असल कहानी…

राजेश श्रीवास्तव UP Politics 2027 : कहते हैं कि भेड़िया कितना भी शेर की खाल ओढ़ ले लेकिन वह भेड़िया ही रहता है। कुछ इसी तरह का हाल इन दिनों समाजवादी पार्टी का है। हर रोज PDA का नारा जपने के बाद अखिलेश यादव अब मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए नतमस्तक हैं। आजम खां को वोटों […]

Spread the love
Read More