साथी को बचाने के कूदा था मासूम छात्र, चली गई जान
ए अहमद सौदागर
Lucknow : BBD थाना क्षेत्र के सतरिख रोड पर स्थित मां भगवती कॉलेज के पास शनिवार दोपहर बाद उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक मासूम बच्चे की बारिश से उफनाए गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पेशाब करने के लिए गड्ढे के पास गया और पैर फिसलने से वह गढ्ढे में डूब गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढें
बताते चलें कि BBD के सतरिख रोड पर स्थित ह्रदय बिहार कॉलोनी निवासी बिंदेश्वरी चौरसिया परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनका छह वर्षीय बेटा हर्षित चौरसिया शनिवार को अपने मित्र डीह गांव निवासी छह वर्षीय नदीश खेलते-खेलते पास में बने गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इसी दौरान दोनों बच्चे पेशाब करने के लिए गड्ढे के पास पहुंच गए और पैर फिसलने से हर्षित गहरे गड्ढे में गिर गया। उन्होंने बताया कि साथ में मौजूद उसका साथी नंदीश घटना की खबर घरवालों को दी। पुलिस ने घरवालों की मदद से हर्षित को गड्ढे से निकलकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है पिता मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। उज्जवल चौरसिया और हर्षित चौरसिया दो भाई हैं। बताया जा रहा है कि हर्षित दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मानो घरवालों के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे
अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार
KIA Sorento: 7-सीटर SUV ने मारी एंट्री, दमदार इंजन और फीचर्स से मचाएगी धमाल
अब एक ही कमांडर के नीचे पाकिस्तान की तीनों सेनाएं, असीम मुनीर की बढ़ी ताकत
नौतनवां तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस, DM-SP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Teacher’s Day 2026: इन खास संदेशों से करें अपने गुरु का सम्मान
एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

One thought on “BBD में उफनाए गड्ढे में गिरकर मासूम बच्चे की डूबकर मौत”
Comments are closed.